फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान के साथ अभी से काम पर जुटे बेटे आजाद, पानी बचाने के लिए करते हैं कुछ ऐसा

Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
aamir khan on water conservation pani foundation
आमिर खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान फिल्मों के अलावा जब भी वक्त मिलता है वह सामाजिक कार्यों में जुट जाते हैं। महाराष्ट्र में सूखे की समस्या को लेकर वह पानी फाउंडेशन के जरिए लगातार काम कर रहे हैं। आमिर की यह मुहिम महाराष्ट्र के अलग-अलग गांवों के लिए है।

aamir khan on water conservation pani foundation
aamir khan

शनिवार को आमिर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'सूखे की समस्या को लेकर हम जितना काम करना चाहते हैं उसमें कई अड़चनें भी आ रही हैं। जिसके बाद हमने पूरे प्रोग्राम को फिर से तैयार किया है जिससे हमारे साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें और सूखाग्रस्त इलाकों में मदद पहुंच सके।' 

aamir khan on water conservation pani foundation
aamir khan

1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर आमिर महाराष्ट्र में 'महाश्रमदान' के कार्यक्रम की भी योजना बना रहे हैं। आमिर ने बताया कि 'मजदूर दिवस के दिन हमने पानी फाउंडेशन के जरिए लोगों को महाराष्ट्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर महाश्रमदान करने की अपील की है। इसके लिए हमारी वेबसाइट पर लोग आकर खुद का नाम रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan on water conservation pani foundation
aamir khan

वहीं जब आमिर से पूछा गया कि उनके बच्चे किस तरह इस काम में मदद कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि 'जुनैद हमारे साथ काम करने में काफी एक्टिव हैं। वह हर दिन पानी फाउंडेशन के ऑफिस जाते हैं। इरा अभी विदेश में पढ़ाई कर रही हैं तो वह यहां नहीं आ पाईं।'

विज्ञापन
aamir khan on water conservation pani foundation
aamir khan

बेटे आजाद को लेकर आमिर ने कहा, 'हमने आजाद को भी पानी बचाने के लिए तैयार किया है। जब वह ब्रश करते हैं तो पानी की हर एक बूंद की कीमत समझते हुए उसे बचाने की कोशिश करते हैं। हमारा पूरा परिवार पानी का इस्तेमाल बड़े ही ध्यान से करता है।' बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed