{"_id":"5ac6fcd04f1c1bc6618b5c4a","slug":"lawrence-bishnoi-chandigarh-connection-who-threatened-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली', फिल्मी है उसकी पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली', फिल्मी है उसकी पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली' है और उसकी जुर्म की दुनिया में आने की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है।
2 of 9
Lawrence Bishnoi
बात हो रही है, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई करते करते लॉरेंस एक हादसे के बाद जुर्म की काली दुनिया में कदम बढ़ाता चला गया। अपने भाई की हत्या का बदला लेने के कारण लॉरेन्स ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। लॉरेंस के भाई को पंजाब के विक्की गौंडर गैंग ने मारा था, जिसके बाद बदला लेने की नियत से उसने हथियार उठा लिए।
3 of 9
lawrence bishnoi
हालांकि आज विक्की गौंडर इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके साथी लॉरेन्स की हत्या करने की फिराक में है, जिसे देखते हुए खुद पुलिस को भी कई बार उसे अतिरिक्त सुरक्षा देनी पड़ती है। 26 वर्षीय लॉरेन्स चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से लॉ की तीन साल की पढ़ाई तो पूरी कर चुका है, लेकिन बताया जाता है कि उसने आगे दो साल की पढ़ाई जेल में ही रहकर पूरी करने की प्लानिंग की थी, लेकिन उसने ये भी कहा था कि वो अब पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
अब उसका सपना कुछ और ही है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को धमकी देकर बिश्नोई समाज का नेता बनने की मंशा रखता है। लॉरेन्स की सलमान को धमकी को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया जाता है, जिसमें कोई दो राय नहीं है कि इस समय पूरा बिश्नोई समाज हिरण शिकार प्रकरण के बाद से ही सलमान खान के खिलाफ है। सलमान को धमकी देने के बाद से बिश्नोई समाज के लोगों द्वारा लॉरेन्स को उनका समर्थन भी काफी मिला है।
विज्ञापन
5 of 9
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेन्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्ट नजर आती है उसमें वो अपने आप को रॉबिनहुड जैसा दिखाने की कोशिश करता है। जोधपुर में एक लड़की को पंचों द्वारा जिंदा जलाए जाने के प्रकरण के बाद लॉरेन्स ने फेसबुक पर लिखा था कि 'कानून चले ना चले अपने हिसाब से इसका हिसाब अब हम करेंगे' लॉरेन्स का कई मामलों में लगातार पेज अपडेट होने से पुलिस महकमे में खलबली भी मच गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।