बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान आज (14 मार्च) को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट हर साल अपना जन्मदिन मीडिया के साथ मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने इसी तरह अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें अभिनेता ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर एक हिंट दे दिया है। इस हिंट के मिलते ही वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
Birthday: लाल सिंह चड्ढा के बाद इस स्पेनिश फिल्म की रीमेक बनाएंगे आमिर खान, ये है कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोजेक्ट पर करेंगे काम
मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए आमिर ने खुलासा किया कि वह अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद मशहूर स्पेनिश फिल्म 'चैंपियन' के रीमेक पर काम करना शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा,"अभी इस फिल्म की बातचीत चल रही है और मैं जल्द ही इसकी घोषणा करूंगा।"
ये थी फिल्म की कहानी
लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान जिस फिल्म का रिमेक बनाने जा रहे हैं उसकी कहानी एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कैसे एक एक बास्केटबॉल कोच कम्यूनिटी सर्विस के लिए मानसिक रूप से बीमार खिलाड़ियों की एक टीम तैयार करता है। यह एक कॉमिडी फिल्म है, जिसमें जेवियर गुतिरेज, इत्जियार कास्त्रो, लुइसा गावासा, डैनियल फ्रेयर, जुआन मार्गलो, एथेनिया माता, रॉबर्टो चिनचिला, जेसुस विडाल, स्टीफन लोपेज, फ्रैन फ्यूएंट्स मुख्य भूमिका में हैं।
पूर्व पत्नी ने दिया बेस्ट गिफ्ट
आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव से आज भी जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। बता दें कि इन दोनों ने अभी कुछ समय पहले ही तलाक लिया है। उन्होंने कहा इस बार भी जन्मदिन पर किरण ने ही उन्हें बेस्ट गिफ्ट दिया।
लाल सिंह चड्ढा में आएंगे नजर
काफी समय से आमिर के फैंस उनको बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेकरार हैं। वह उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 11 अगस्त को बिग स्क्रीन्स पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में होंगे।