फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood : तुर्की में अर्सलान गोनी के साथ छुट्टी मनाकर वापस लौटीं सुजैन खान, एयरपोर्ट पर साथ आए नजर

Mon, 14 Mar 2022 05:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 14 Mar 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan ex-wife sussanne khan spotted with rumored boyfriend at the mumbai airport
सुसैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान दोनों ही आजकल अपनी डेटिंग लाइफ के लेकर सुर्खियों में हैं। ऋतिक रोशन की सबा आजाद को डेट करने की खबरें आ रही हैं, तो सुजैन भी अक्सर अर्सलन गोनी के साथ नजर आती हैं। हाल ही में सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।

hrithik roshan ex-wife sussanne khan spotted with rumored boyfriend at the mumbai airport
सुसैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की माने तो सुजैन अर्सलान गोनी के साथ तुर्की में छुट्टी मनाकर वापस लौटी हैं। अर्सलान गोनी एक्टर अली गोनी के कजिन हैं। दोनों के डेट करने की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। सुजैन और अर्सलान मुंबई के एयरपोर्ट पर एक दूसरे से ट्विनिंग करते हुए नजर आए। सुजैन ने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लू डेनिम पहनी थी। वहीं, अर्सलान ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक जैकेट पहनी थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

hrithik roshan ex-wife sussanne khan spotted with rumored boyfriend at the mumbai airport
सुसैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्सलान तुर्की में 'लव एक तरफा' नाम के प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गए थे। वहीं, सुजैन भी उनके साथ गई थी। दोनों की मुंबई एयरपोर्ट की पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सुजैन खान और अर्सलान गोनी आए दिन एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। यही नहीं, दोनों कई पार्टीज में भी साथ ही दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan ex-wife sussanne khan spotted with rumored boyfriend at the mumbai airport
ऋतिक रोशन, सुसैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुजैन और ऋतिक ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों बचपन से एक दूसरे से जानते थे। हालांकि दोनों ने साल 2014 में अलग होने का फैसला ले लिया। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रिहान और रिदान हैं। दोनों को अक्सर अपने बच्चों के साथ देखा जाता है।
विज्ञापन
hrithik roshan ex-wife sussanne khan spotted with rumored boyfriend at the mumbai airport
ऋतिक रोशन-सबा आजाद, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक की सबा आजाद को डेट करने की खबरों के बीच सबा और सुजैन आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूजे की हौसलाफजाई करते दिखते हैं। एक बार जब सबा ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीन टेस्ट का एक वीडियो शेयर किया तो सुजैन खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सुजैन के कमेंट पर सबा ने शुक्रिया मेरी सूज लिखा था, जिससे पता चलता है कि दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed