सब्सक्राइब करें

सलमान पर टिकी निगाहें, ‘लगान’ और आमिर खान प्रोडक्शन के सिल्वर जुबली इवेंट पर कई सेलेब्स पहुंचे; देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
सार

Aamir Khan Productions Complete 25 Years Events Pictures: शनिवार देर रात आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। एक खास इवेंट भी अपने दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रखा। इस इवेंट से कई तस्वीरें भी वायरल हुईं। यहां देखिए वो खास तस्वीरें।

विज्ञापन
Aamir Khan Productions Complete 25 Years Salman Khan Kareena And Other Celebs Attend Events Unseen Pics
आमिर खान प्रोडक्शन के सिल्वर जुबली इवेंट से वायरल हुईं तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में एक खास इवेंट मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने रखा था। इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के कई कलाकार और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इस इवेंट की कुछ खास, अनदेखी तस्वीरें देखिए। 

आमिर खान भी मस्ती-मजाक के मूड में दिखे। वह सलमान के साथ हंसते हुए बातें करते नजर आए। सलामन की फिटनेस के आमिर कायल नजर आए।

सलमान खान के नए लुक ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने सीरो कट हेयरस्टाइल रखा था। ऐसा लगता है कि किसी नहीं फिल्म की शूटिंग वह कर रहे हैं। 

सलमान खान और करीना कपूर के बीच इवेंट में गजब की बॉन्डिंग दिखी। दोनों खूब हंसी-मजाक करते हुए दिखे। 

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ इवेंट में दिखे, उनके साथ पैपराजी को खूब सारे पोज भी दिए। 


आमिर खान के भांजे इमरान खान भी इवेंट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे। 

आमिर खान की बहनें भी इस मौके पर अपने भाई को सपोर्ट करने पहुंची थीं। 


इवेंट में करीना कपूर ने भी आमिर खान के बारे में काफी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि लाल सिंह चड्ढा के लिए उन्हें स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था। 
बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है। 

 

 

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed