सब्सक्राइब करें

इम्तियाज और कंगना की फिल्म छोड़ यह हॉरर फिल्म देख रहे दर्शक, कमाई के मामले में दूसरे दिन भी बनाया रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 13 Jun 2026 08:31 PM IST
सार

Box Office Collection: अभिनेत्री कंगना रनौत और निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन नहीं मिला। जबकि बिना किसी प्रमोशन के रिलीज हुई एक हॉरर फिल्म के कलेक्शन ने हैरान कर दिया है। जानिए, इस फिल्म ने शुरुआती दो दिन में कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Haunted 3D Echoes of The Past Day 2 Saturday Box Office Collection Total Earning
हॉरर फिल्म को मिली कमाल की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई। इन बड़ी फिल्मों के आगे ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने कमाई के मामले में बाजी मार ली है। जानिए, शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। दरअसल, ओपनिंग डे पर भी इस फिल्म ने साथ रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है। 

 

 

 

 

Haunted 3D Echoes of The Past Day 2 Saturday Box Office Collection Total Earning
'हॉन्टेड 3डी' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

‘हॉन्टेड 3डी’ ने दूसरे दिन किया कितना कलेक्शन? 
सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने दूसरे दिन 2.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी 4.54 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

ओपनिंग डे पर भी की थी जबरदस्त शुरुआत
पहले दिन भी इस 'हॉन्टेड 3डी' ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 'भारत भाग्य विधाता' ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में देखा जाए तो ओपनिंग डे पर भी कलेक्शन की दौड़ में फिल्म 'हाॅन्टेड 3डी' ही आगे रही।  

Haunted 3D Echoes of The Past Day 2 Saturday Box Office Collection Total Earning
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है इस फिल्म की कहानी? 
इसकी कहानी में एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है। लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं। मामला भूत-प्रेत से जाकर जुड़ जाता है। फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। 
फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है। इस हॉरर फिल्म में वीएफएक्स और एआई का खूब इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haunted 3D Echoes of The Past Day 2 Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन भी साथ रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा कमाई की है
‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने साथ रिलीज हुई फिल्मों ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ से ज्यादा कमाई वीकएंड पर की है। सैकनिल्क के मुताबिक ‘भारत भाग्य विधाता’ ने दूसरे दिन 1.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.33 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इन सभी फिल्मों का शुरुआती कलेक्शन है। लेकिन कमाई के मामले में अब तक ‘हॉन्टेड 3डी’ ही आगे चल रही है। इस बात का जिक्र फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed