सब्सक्राइब करें

Bharat Bhhagya Viddhaata: वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा पाई ‘भारत भाग्य विधाता’, शनिवार को की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 13 Jun 2026 07:55 PM IST
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 2 Earnings And Reports
भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘पेद्दी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘बंदर’ और ‘हॉन्टेड’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए इन फिल्मों के बीच ‘भारत भाग्य विधाता’ ने आज कितना कलेक्शन किया है। 

Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 2 Earnings And Reports
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut

‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही। पहले दिन शुक्रवार को इसने 1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, आज शनिवार को फिल्म ने 1.07 करोड की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.07 करोड़ हो गया है। 

Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 2 Earnings And Reports
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट? 
यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक हॉस्पिटल के स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। फिल्म में कंगना ने नर्स का रोल किया है, जो आतंकी हमले के दौरान कई गर्भवती महिलाओं की जान बचाती है।

मनोज तपाड़िया निर्देशित इस फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 2 Earnings And Reports
भारत भाग्य विधाता रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से है टक्कर
‘भारत भाग्य विधाता’ के अलावा इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी 12 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आज 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके और ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है।

ये भी पढ़ें- Box Office: ‘पेद्दी’ ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार, शनिवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने की इतनी कमाई

वहीं कुछ और फिल्में भी थिएटर में पहले से मौजूद हैं। इनसे भी कंगना की फिल्म को मुकाबला करना है, जैसे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 9वें दिन 1.36 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ‘पेद्दी’ ने आज 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed