{"_id":"6733221ec1bc6ec9a906be3b","slug":"aamir-khan-quipped-on-shah-rukh-salman-train-sequence-in-pathaan-said-it-is-disappoint-young-actors-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: 'पठान' में शाहरुख-सलमान के ट्रेन सीक्वेंस ने युवा अभिनेताओं को किया निराश! आमिर खान ने ली चुटकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: 'पठान' में शाहरुख-सलमान के ट्रेन सीक्वेंस ने युवा अभिनेताओं को किया निराश! आमिर खान ने ली चुटकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:08 PM IST
सार
आमिर खान ने फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान के ट्रेन सीक्वेंस पर बात की है। अभिनेता को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पर चुटकी लेते देखा गया है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख-सलमान (पठान)-आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सुपरस्टार कई इंटरव्यू का हिस्सा बनते और कुछ बड़े और दिलचस्प खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब आमिर ने सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित साल 2023 की फिल्म 'पठान' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के ट्रेन सीक्वेंस पर बात की, साथ ही कुछ ऐसा कह दिया जिससे हर कोई दंग रह गया।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
ट्रेन सीक्वेंस पर आमिर खान की टिप्पणी
अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान के ट्रेन सीक्वेंस पर टिप्पणी की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस सीन ने कई युवा अभिनेताओं को थोड़ा निराश कर दिया होगा। आमिर ने कहा, 'मुझे वह सीन वाकई में मजेदार लगा।'
3 of 5
पठान
- फोटो : यूट्यूब
सीन को बताया मजेदार
आमिर खान ने अपने बयान में जोड़ा, 'मैंने वह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैंने वह सीन देखा है। आपको आजकल इंस्टाग्राम वगैरह पर क्लिप मिल जाती हैं, इस तरह मैंने वह सीन देखा। यह काफी मजेदार है।' बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने दोनों की हरकतों के बारे में बात करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
युवा अभिनेता हुए निराश!
उन्होंने कहा, 'सभी युवा अभिनेता इस सीन को देखने के बाद थोड़े निराश जरूर हुए होंगे। हालांकि, आप सलमान और शाहरुख से भी निराश नहीं हो सकते हैं इसलिए क्या ही कर सकते हैं।' बताते चलें कि इस एक्शन सीन में शाहरुख और सलमान खलनायकों से लड़ने के बाद आराम से बैठकर इस बात पर चर्चा करते हैं कि उनके बाद भारतीय सिनेमा की बागडोर कौन संभालेगा? 'पठान' में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, आमिर खान को आखिरी बार साल 2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा में देखा गया। इसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि उन्होंने लोकेश कनगराज की फिल्म में भी काम करने का मन बनाया है। हालांकि, इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।