{"_id":"6768d309c58eaa4667086d18","slug":"aamir-khan-ranbir-kapoor-teaming-up-speculation-due-to-this-viral-photo-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir-Ranbir: क्या फिर साथ काम करेंगे आमिर खान और रणबीर कपूर? इस तस्वीर से तेज हुईं अटकलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir-Ranbir: क्या फिर साथ काम करेंगे आमिर खान और रणबीर कपूर? इस तस्वीर से तेज हुईं अटकलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:38 AM IST
सार
Aamir Khan- Ranbir Kapoor: आमिर खान और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े और मशहूर सितारों में शुमार हैं। दोनों पहले फिल्म पीके में एक साथ काम कर चुके हैं। अब हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसने यह अटकलें तेज कर दी हैं कि दोनों फिर से किसी फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें अक्सर लगाई जाती हैं। वहीं, जब बात बॉलीवुड की होती है, तो ये और भी तेज हो जाती हैं। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसने नेटिजंस के बीच कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है। इसे देखने के बाद लोग उम्मीद जता रहे हैं कि आमिर खान और रणबीर कपूर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं।
इस तस्वीर में रणबीर कपूर मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के बॉडीगार्ड के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह एक सिर्फ सामान्य मुलाकात थी या फिर दोनों के बीच कोई नए प्रोजेक्ट पर बात चल रही है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज रणबीर कपूर आमिर खान के बॉडीगार्ड के साथ। लगता है आमिर खान और रणबीर कपूर के बीच कुछ तो पक रहा है। इस तस्वीर पर नेटिजंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "मैं जरूर चाहूंगा कि ये दोनों साथ में आएं। आशा है भविष्य में यह हो।" एक अन्य ने लिखा, "कुछ तो हो रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान, रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले भी साथ आ चुके हैं नजर
आमिर खान और रणबीर कपूर ने इससे पहले फिल्म ‘पीके’ में साथ काम किया था। रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के आखिरी सीन में विशिष्ट भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। अगर दोनों एक साथ फिर से किसी फिल्म में नजर आते हैं, तो यह निश्चित ही दोनों सितारों के फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान, रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में काम कर रहे आमिर-रणबीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ थी। तमाम विवादों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रणबीर की शानदार अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहा गया था। वहीं, आमिर खान की आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, यह टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक रीमेक थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। रणबीर जल्द ही 'रामायण' में दिखने वाले हैं। वहीं, आमिर खान 'सितारे जमीन पर' नाम की फिल्म से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।