{"_id":"5d7fdd1b8ebc3e016308e6b0","slug":"aamir-khan-ready-to-work-with-director-subhash-kapoor-in-mogul-after-kiran-rao-convince","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीटू के आरोपी संग इस वजह से काम करने को राजी हुए आमिर खान, पत्नी किरण राव हैं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीटू के आरोपी संग इस वजह से काम करने को राजी हुए आमिर खान, पत्नी किरण राव हैं वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह एक बार फिर से गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में वापसी कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। सुभाष पर मीटू आंदोलन के तहत गीतिका त्यागी ने गंभीर आरोप लगाए थे। आमिर की वापसी पर कई लोगों ने कड़ा विरोध किया था। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि आखिर क्यों सुभाष कपूर के साथ काम करने के लिए आमिर तैयार हो गए?
2 of 5
aamir khan and kiran rao
जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के फैसले में अचानक बदलाव के पीछे उनकी पत्नी किरण राव का हाथ है। इसके लिए किरण ने खुद जाकर पड़ताल की। किरण ने ग्रीन सिग्नल दिया उसके बाद बात आगे बढ़ी।
3 of 5
aamir khan and kiran rao
रिपोर्ट के मुताबिक किरण ने खुद सुभाष के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्रियों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सभी महिलाओं से सुभाष के बारे में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पूरी तसल्ली हो जाने के बाद ही आमिर इस फिल्म में काम करने के लिए फिर से तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनुश्री दत्ता और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर के इस फैसले पर बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने तंज कसा था। एक्ट्रेस ने कहा था- 'सुभाष कपूर के साथ जुड़ने की वजह बताते हुए आमिर खान ने जो भी लिखा था उसे मैंने पूरा पढ़ा। मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं... कैसे बॉलीवुड में किसी को रातों में नींद आ सकती है जब एक लड़की उत्पीड़न की शिकार होती है, और उसे इंडस्ट्री से बहिष्कृत कर दिया जाता है?'
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आमिर ने फिल्म से जुड़ने से पहले कहा था कि मैंने और किरण ने निर्णय लिया कि हम उन महिलाओं से बात करेंगे जिन्होंने सुभाष के साथ पिछले 5-6 सालों में काम किया हो। हमने पाया कि एक भी महिला ऐसी नहीं थी जिसने सुभाष के बारे में कुछ भी बुरा कहा हो। जबकि सभी का कहना था कि सुभाष उनका काफी ख्याल भी रखते थे। हमने IFTDA को बताया कि हम सुभाष संग इस फिल्म में काम करने पर फिर से विचार कर रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।