{"_id":"5a8ee2594f1c1ba3378b5720","slug":"aamir-khan-reveals-biggest-secret-of-his-upcoming-movie-thugs-of-hindustan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने खोला सबसे बड़ा सीक्रेट, ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने खोला सबसे बड़ा सीक्रेट, ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा
Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपने कटे आईब्रोज को लेकर खबरों में थीं। चर्चा थी कि फिल्म के लिए उन्होंने अपना लुक बदला है। अब एख इवेंट के दौरान खुद आमिर खान ने फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
2 of 4
aamir khan
इस फिल्म में अपने लुक को लेकर आमिर ने कहा है कि, ‘मेरी कानों की बाली, मेरे लंबे बाल इस फिल्म में नजर आएंगे क्योंकि ठग्स में मेरे लुक का यह हिस्सा है। मैंने अभी तक अपने पूरे लुक को सभी से छुपाया हुआ है। जैसे ही पोस्टर सामने आएगा, आप मेरा पूरा लुक देख सकेंगे।‘
3 of 4
इसी के साथ ही आमिर ने यह भी कहा है कि मैं कुछ समय के लिए घूमूंगा और वापस आकर मैं राजस्थान में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग करुंगा। मार्च के आखिरी तक हम ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे।‘ इसका मतलब है कि मार्च के बाद फिल्म का पहला लुक और टीजर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि ‘धूम’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखने वाले विजय कृष्णा आचार्य ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसके अलावा वह ‘टशन’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार आमिर और अमिताभ बड़े परदे पर साथ नजर आएंगे और पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर और अमिताभ इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।