फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए आमिर खान ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब ऐसे कर रहे हैं कम

Sat, 04 Jan 2020 02:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 04 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Reveals His Weight Loss Secret From The Movie Lal Singh Chaddha
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया। अब फिल्म की बाकी बची शूटिंग को पूरा करने के लिए वह अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह हर रोज 10 से 13 किलोमीटर तक दौड़ रहे हैं और पटकथा की मांग पर वह हर रोज इतना ज्यादा परिश्रम करने के लिए दर्द निवारक दवाओं की एक मोटी खुराक लेने लगे हैं।

Aamir Khan Reveals His Weight Loss Secret From The Movie Lal Singh Chaddha
लाल सिंह चड्ढ़ा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आमिर इन दिनों एक विशेष सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें उन्हीं के अलग-अलग स्थानों पर भागते हुए दिखना है। लगातार चलने के कारण आमिर को काफी शारीरिक परिश्रम करना पड़ रहा है और आमिर किसी भी हाल में शूटिंग को नहीं रोकना चाहते, क्योंकि उनके दाढ़ी वाले लुक को पूरे सीक्वेंस में बनाए रखना था। इसलिए, उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का सेवन करके फिल्मांकन जारी रखा। इस सीक्वेंस की शूटिंग लगभग 10 दिनों तक चली।

Aamir Khan Reveals His Weight Loss Secret From The Movie Lal Singh Chaddha
aamir khan - फोटो : social media

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की क्लासिक फिल्म के रीमेक के लिए आमिर पहले से ही बहुत सी तारीफें जुटा रहे हैं। और इस प्रोजेक्ट को अंत में प्रामाणिकता देने के लिए, निर्माताओं ने वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की है। आमिर ने फिल्म के इस हिस्से को फिल्माने के लिए उत्तर से दक्षिण तक पूरे भारत को कवर किया है। अंत में उनकी फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु में खत्म हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Reveals His Weight Loss Secret From The Movie Lal Singh Chaddha
Aamir Khan as Lal Singh Chaddha - फोटो : Social Media

हाल ही में आमिर खान के कुछ वीडियो सामने आए थे जिसमें वह लाल सिंह चड्ढा बनकर दक्षिण भारतीय शहरों में जॉगिंग करते हुए नजर आ रहे थे। आमिर की यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। टॉम हैंक्स अभिनीत इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed