आमिर खान पिछले कई साल से फिल्में चुनने को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। वह एक साल में बमुश्किल एक फिल्म में ही नजर आते हैं। हालांकि वह अपनी एक ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देते हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। जबसे इस फिल्म की घोषणा की गई है तब से ही यह फिल्म चर्चा में हैं। सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद एक्टर भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
आठ साल से लाल सिंह चढ्ढा के पीछे पड़े थे आमिर खान, किरदार के लिए बेले काफी पापड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल सिंह चढ्ढा 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में लीड किरदार के रूप में टॉम हैंक्स नजर आए थें। हाल में इस बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि वह पिछले आठ साल से इस फिल्म के राइट्स के पीछे पड़े हुए थे। अब जबकि यह फिल्म शुरू हो गई है तो वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
आमिर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में एक हैं जो अपने हर एक किरदार के लिए पूरा जोर लगा देते हैं। आमिर इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनकी फिल्म के सभी किरदार अपने सर्वोत्तम रूप में सामने आए। हाल में आमिर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, प्रत्येक बार आपको सिर्फ किरदार को निभाना ही नहीं होता है बल्कि उसकी तरह दिखना भी होता है। इस किरदार (लाल सिंह) के बारे में, मैं सोचता हूं कि इसे शारीरिक रूप से भी अपनाना बहुत जरूरी है। पूरी फिल्म में, मैं अपने किरदार को दुबले-पतले व्यक्ति के तौर पर देखता हूं। मैं इसी तरह से इस किरदार को फिल्म में पेश करूंगा। मैं इस फिल्म में पंजाबी बोल रहा हूं जो मैंने बस अभी सीखनी शुरू की है।
फिल्म से जुड़ी अपडेट्स सामने आने के साथ ही दर्शकों की बेसब्री भी लगातार बढ़ती जा रही है। यह फिल्म देश के करीब 100 लोकेशन्स पर शूट हो होगी जिसमें एक राज्य पंजाब भी शामिल है। गौरतलब है कि दंगल और रंग दे बसंती के बाद यह आमिर की तीसरी फिल्म होगी जो पंजाब में शूट हो रही है। वहीं इस फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आने वाली हैं। 3 इडियट्स में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पढ़ें: Bard of Blood Review: इमरान हाशमी की नेटफ्लिक्स पर बोहनी को बट्टा, ये हैं सीरीज की 5 कमजोर कड़ियां