{"_id":"5a748cb24f1c1b4f588b63e1","slug":"aamir-khan-s-secret-superstar-box-office-collection-in-china-is-509-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में 'बाहुबली' साबित हुई आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार', तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में 'बाहुबली' साबित हुई आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार', तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड
Sat, 03 Feb 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन में आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' कमाई के मामले में फिल्म 'बाहुबली' साबित हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने वहां कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आमिर के प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है और फिल्म में जायरा वसीम ने लीड रोल निभाया
2 of 5
Aamir khan in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म ने भारत में ब्लॉकबस्टर फिल्म रही बाहुबली की तरह चीन में अपनी कमाई से परचम लहरा दिया है। फिल्म ने अब तक चीन में 500 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म 2017 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। लेकिन अफसोस की बात है फिल्म ने देश में केवल 63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
3 of 5
Aamir Khan
फिल्म बाहुबली -2 ने बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ 99 लाख की कमाई की थी। लेकिन चीन में सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई 509 करोड़ रुपये हुई है। इस हिसाब से ये अंतर सिर्फ 1 करोड़ 99 लाख रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Secret Superstar
इतना ही नहीं इससे पहले चीन में आमिर की 3 इडियट्स, पीके और दंगल रिलीज हुई थी जिन्होंने चीन में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। लेकिन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने इन तीनों फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Aamir Khan
बता दें कि फिल्म पीके ने चीन में 127 करोड़ रुपये की कमाई की थी जो सीक्रेट सुपरस्टार ने तीन दिन में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला। इतना ही नहीं फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म 'मेज रनर: द डेथ क्रू' को भी कमाई के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।