{"_id":"5cc27f17bdec221424309058","slug":"aamir-khan-said-thanks-to-madhuri-dixit-for-come-in-his-show-toofan-aalaya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित के इस काम से खुश हुए आमिर खान, सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी दीक्षित के इस काम से खुश हुए आमिर खान, सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir khan, Madhuri dixit
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में सहयोग देने की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी पत्नी किरण राव के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सूखा ग्रस्त इलाकों के लिए पानी नाम का एक फाउंडेशन भी चलाते हैैं। इन दिनों किरण राव और आमिर खान एक मराठी शो को होस्ट कर रहे हैं।
2 of 5
Aamir khan, Madhuri dixit
- फोटो : social media
इस मराठी शो का नाम 'तूफान आलया' है। इस शो में ये दोनों बड़ी हस्तियों को बुलाते हैैं। ये हस्तियां शो में आकर अपनी जिंदगी की प्रेरणादायक कहानियों को साझा करती हैं। हाल ही में 'तूफान आलया' में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित पहुंची। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे अनुभवों को भी साझा किया है।
3 of 5
madhuri dixit
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'तूफान आलया' पानी की समस्या पर आधारित एक प्रोग्राम है। शो में आने पर आमिर खान ने माधुरी दीक्षित का सोशल मीडिया पर धन्यवाद किया है। उन्होंने माधुरी दीक्षित के लिए ट्विटर पर लिखा कि,'मेरे एक आग्रह करने पर ही आप तुरंत आ गई, इसके लिए आपका धन्यवाद।'
आपको बता दें कि 'तूफान आलया' के साप्ताहिक शो है। वहीं आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्मों की बात करें तो इन दोनों ने 'दिल' और 'दीवाना मुझसा नहीं' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में माधुरी दीक्षित फिल्म 'कलंक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह लंबे समय बाद संजय दत्त के साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Aamir khan
- फोटो : file photo
वहीं आमिर खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर आने वाले हैं। आमिर ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की थी। खबरों की मानें तो 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फॉरेस्ट गंप की रीमेक होगी। इस फिल्म का निर्देशन 'सीक्रेट सुपरस्टार' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।