सब्सक्राइब करें

स्कूल के दिनों से दोस्त हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, कईयों की तो पर्दे पर भी जम गई जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 19 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Salman Khan to Twinkle khanna Karan johar these celebs are friends went to same school
आमिर खान, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram

स्कूल में तो बहुत से दोस्त बनते हैं, लेकिन वो दोस्ती पढ़ाई छूटने के बाद भी बनी रहे ऐसा कम ही होता है। बॉलीवुड के सितारे भी अपने स्कूल के दोस्तों को याद करते हैं। हालांकि कम लोग ही ये बात जानते होंगे कि कई सितारे जिन्हें हम पर्दे पर साथ-साथ अभिनय करते देखते हैं वो बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। वहीं उन्होंने अपने बचपन की दोस्ती को अभी तक बरकरार रखा है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो स्कूल के दिनों से हैं एक दूसरे के दोस्त।

Trending Videos
Aamir Khan Salman Khan to Twinkle khanna Karan johar these celebs are friends went to same school
अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी भी स्कूल के दिनों के दोस्त हैं। दोनों ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पढ़ाई की थी। हालांकि अर्जुन और सोनाक्षी स्कूल के दिनों में बेस्ट फ्रेंड्स नहीं थे लेकिन दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। वहीं फिल्मों में आने के बाद भी दोनों ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी। अर्जुन और सोनाक्षी फिल्म 'तेवर' में भी साथ नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Salman Khan to Twinkle khanna Karan johar these celebs are friends went to same school
टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram

टाइगर और श्रद्धा

पर्दे पर टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि ये 'बागी' जोड़ी बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ती थी। श्रद्धा और टाइगर कैथडरल एंड जॉन कैनन स्कूल में साथ पढ़ते थे। यहां तक कि टाइगर ने बताया था कि वो श्रद्धा को स्कूल के दिनों में काफी पसंद करते थे। फिल्मों में टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी 'बागी' और 'बागी 3' में बनी थी।

Aamir Khan Salman Khan to Twinkle khanna Karan johar these celebs are friends went to same school
Twinkle Khanna and Karan Johar - फोटो : file photo

ट्वींकल खन्ना और करण जौहर

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री-लेखिका ट्वींकल खन्ना बोर्डिंग स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। दोनो पंचगनी में न्यू एरा हाई स्कूल स्कूल में साथ पढ़ते थे। एक शो में करण ने ये भी खुलासा किया था कि उन्हें एक वक्त पर ट्वींकल खन्ना से प्यार था।

विज्ञापन
Aamir Khan Salman Khan to Twinkle khanna Karan johar these celebs are friends went to same school
Anushka Sakshi - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी

अनुष्का और साक्षी दोनों के पति भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। हालांकि उनमें सिर्फ ये ही एक कॉमन बात नहीं है बल्कि एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों ने सेंट मैरी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी। असम के इस स्कूल में साक्षी पढ़ा करती थीं और अनुष्का अपने पापा के ट्रांसफर होने पर कुछ समय के लिए वहां गईं थीं। उनके स्कूल के दिनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed