महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है ऐसे में वहां सरकार ने फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं काम बंद होते ही एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा और मालदीव जैसी जगहों पर वेकेशन मनाने निकल गए हैं। हाल ही में कोविड 19 से उबरे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों मालदीव वेकेशन के लिए जा रहे थे, लेकिन लोगों को ये बात अच्छी नहीं लगी।
आलिया संग छुट्टियां मनाने निकले रणबीर तो यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- यहां लोग मर रहे हैं और तुम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सोमवार की सुबह ही आलिया और रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां दोनों मास्क लगाए नजर आए। रणबीर काफी समय पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे और कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं आलिया भी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं और दोनो काफी समय तक आइसोलेट रहे थे। ऐसे में दोनों ठीक होकर छुट्टियां साथ बिताने निकले हैं।
आम तौर पर आलिया और रणबीर को साथ देखकर फैंस खुश होते हैं लेकिन महामारी में दोनों को वेकेशन पर जाता देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों के अंदर इस बात का गुस्सा है कि एक तरफ लोग अपने जान से हाथ धो रहे हैं दूसरी तरफ सेलेब्स मौज मस्ती करने के लिए गोवा और मालदीव जा रहे हैं। इतना ही नहीं महामारी के समय में सितारे वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रही।
View this post on Instagram
इनकी तस्वीर देखकर एक यूजर ने लिखा, 'वाह बेटा, कोरोना केस बढ़ा तो हम चले मालदीव। पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता'। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा की, 'घूमने जाना भी शायद जरूरी सर्विस में आता है। याद है पिछले साल यही लोग कह रहे थे कि घर पर रहो, सेफ रहो'।
सिर्फ आलिया रणबीर ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ मालदीव की सैर कर रहे हैं। इससे पहले सारा अली खान, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर जैसी हस्तियां मालदीव की सैर करके आ चुकी हैं। वहीं करिश्मा तन्ना भी इन दिनों गोवा में हैं।