सब्सक्राइब करें

कंगना बोलीं - 'कोरोना इंसानों को मार रहा लेकिन धरती बचा रहा', ट्रोलर्स ने जमकर लगाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 19 Apr 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut got trolled on tweet virus may be killing humans but Earth is healing
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कोरोना के कारण देश में चारो ओर हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन दो-ढाई लाख कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस वायरस की चपेट में आने से मौतों का आंकड़ा हजार से बढ़कर आज दो हजार की तरफ जाता दिख रहा है। वहीं इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सरकार और एक्सपर्ट तरह तरह के उपाय बता रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और बड़बोली ट्विटर क्वीन कंगना रणौत ने इस पर भी अपनी राय रखी है। अभिनेत्री के मुताबिक भले ही कोरोना से इंसान मर रहे हैं, लेकिन पृथ्वी की बाकी चीजें सही हो रही है। कंगना के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Trending Videos
kangana ranaut got trolled on tweet virus may be killing humans but Earth is healing
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत ने लिखा कि 'आज इंसान खुद के बनाये वायरस से परेशान है। इसे वो एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं जो कह रही हूं हो सकता है कुछ लोग इससे सहमत हो तो कुछ असहमत। लेकिन कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि 'अर्थ इज हीलिंग'। वायरस इंसानों को मार रहा, लेकिन बाकी सभी चीजों को ठीक कर रहा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut got trolled on tweet virus may be killing humans but Earth is healing
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

वहीं, एक दूसरे ट्वीट में कंगना पृथ्वी की देखभाल करने के टिप्स भी दे रहीं हैं। उन्होंने लिखा कि 'आइए पृथ्वी के लिए हम सभी समझदार बनें। 
1 हम में से हर किसी को 8 पेड़ लगाना चाहिए। 
2 खरगोशों की तरह प्रजनन को रोकें। 
3 प्लास्टिक के उपयोग से बचें। 
4 खाना बर्बाद न करें। 
5 अपने आस-पास मौजूद मूर्खों से सावधान रहें। क्योंकि आप लोग जिम्मेदारी ले सकते हैं। समझदारी से रहो, अगर उन्हें संभाला नहीं गया, तो वे तुम्हें खत्म कर देंगे।'

 

kangana ranaut got trolled on tweet virus may be killing humans but Earth is healing
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना के इस पोस्ट पर अब जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं, अभिनेत्री के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मैम कृपया कुछ समझदारी रखें। मैं काफी समय से आपका कट्टर समर्थक हूं। ये वायरस नहीं है जो ठीक कर रहा। ये इंसान ही हैं जो ठीक कर रहे। ये चीजें लॉकडाउन के कारण ठीक हो रही हैं। कोरोना चाइना को छोड़कर किसी का भला नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
kangana ranaut got trolled on tweet virus may be killing humans but Earth is healing
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'कंगना जी कृपया नींद से उठिए। यह अप्रैल 2021 है, 2020 नहीं। आपको 'अर्थ इज हीलिंग' अच्छा लग रहा है, जब लोग जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि 'तुम्हें ये वायरस रोमांटिक लग रहा है, जिसने देश के हजारों परिवारों को खत्म कर दिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed