{"_id":"5a9e14184f1c1b21308b4f2f","slug":"aamir-khan-says-sridevi-deserved-the-oscars-mention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर में श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि, आमिर खान ने कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्कर में श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि, आमिर खान ने कही बड़ी बात
Tue, 06 Mar 2018 12:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अब इस दुनिया में भले ही न हों लेकिन वह सबके दिलों में अब भी जिंदा हैं। 28 फरवरी को श्रीदेवी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया और कल यानि कि ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान भी श्रीदेवी को याद किया गया।
2 of 4
oscar
- फोटो : self
श्रीदेवी ही नहीं दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को भी इस समारोह में श्रद्धांजलि दी गई। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
3 of 4
aamir khan
ऑस्कर के दौरान बॉलीवुड दिग्गज श्रीदेवी और शशि कपूर को याद किए जाने और श्रद्धांजलि दिए जाने से पूरा देश काफी खुश है। इस सम्मान से समूचा बॉलीवुड काफी खुश है और सोशल मीडिया पर सभी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण धवन और विद्या बालन के बाद अब आमिर खान ने ऑस्कर का शुक्रिया अदा किया है। बुक लॉन्च के मौके पर पहुंचे आमिर ने कहा, 'मैं बोनी कपूर और उनके बच्चों के दर्द को दिल से महसूस कर सकता हूं। श्रीदेवी ऑस्कर में श्रद्धांजलि की हकदार थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Aamir Khan
बता दें कि जहां बॉलीवुड की पूरी इंडस्ट्री श्रीदेवी को आखिरी सलाम देने पहुंचा था, आमिर उनकी आखिरी विदाई के दिन नहीं पहुंच पाए थे। बाद में रविवार को वह अपनी पत्नी किरण राव के साथ बोनी और उनकी बेटियों से मिलने पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।