जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से एक्टिंग डेब्यू किया, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिर ‘लवयापा’ से बड़े परदे पर डेब्यू किया। इससे पहले जुनैद खान थिएटर भी कर चुके हैं। हाल ही में जुनैद खान ने पिता आमिर खान से तुलना होने पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही यह भी बताया कि क्या वे अपने पिता का कोई किरदार परदे पर निभाना चाहेंगे?
Junaid Khan: क्या पापा आमिर खान की कोई भूमिका परदे पर करना चाहेंगे जुनैद खान? अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
Junaid Khan On comparisons With Father: अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वे थिएटर में भी हाथ आजमा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पिता आमिर खान से तुलना पर प्रतिक्रिया दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनैद ने माना-परिवार के रसूख का मिला फायदा
अभिनेता जुनैद खान यह मानते हैं कि फिल्मी परिवार से होने का उन्हें फायदा मिला है। साथ ही यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी पहचान अपनी प्रतिभा के बूते हो। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जुनैद ने कहा कि आमिर खान का बेटा होने के कारण उनके लिए चीजें आसान हो जाती हैं। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं एक बहुत अमीर परिवार से आता हूं। पापा का सम्मान किया जाता है, उन्हें प्यार किया जाता है और वे पावरफुल हैं। कुछ प्रिविलेज भी हैं, जिनका मुझे फायदा मिलता है'।
'तुलना होगी तो मुश्किल होगा'
जुनैद से जब पूछा गया कि अपने पिता के प्रभाव के बिना क्या उनका करियर अलग होता? इस पर जुनैद ने कहा, 'हां, आदि चोपड़ा जानते हैं कि मैं कौन हूं, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं। वे पृथ्वी थिएटर में नाटक देखने नहीं आते। ज्यादातर लोग मुझे इसलिए जानते हैं, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी तुलना उनसे करने वाले बहुत कम लोग हैं। मूल रूप से लोग मुझे मेरे अब तक के करियर में मेरी प्रतिभा की वजह से आंकते हैं, जो एक तरह से अच्छी बात है। अगर मेरी तुलना मेरे पिता से की जाएगी तो यह मुश्किल होगा'।
जुनैद को जरूरी सलाह देते हैं आमिर, लेकिन...
जुनैद खान के मुताबिक आमिर खान ने 'महाराज' के निर्माण के दौरान उन्हें गाइड किया, लेकिन उनके एक्टिंग चॉइस को आकार देने से दूर रहे। जुनैद ने कहा कि पापा का 'महाराज' से ज्यादा लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहानी सुनी और उसे पसंद किया, लेकिन मुझसे पूछा कि क्या मैं श्योर हूं कि अपने करियर की शुरुआत में ही इतनी बड़ी फिल्म करना चाहता हूं। उन्होंने फिल्म का फाइनल कट देखा और उन्हें वह पसंद आया। जुनैद ने कहा कि अगर आपको किसी सलाह की जरूरत है तो पापा हमेशा एक प्रैक्टिकल सलाह देंगे। जैसे कि वे उन लोगों में से नहीं हैं, जो सिर्फ अभिनय के टिप्स देंगे'।
First Copy Trailer: पाइरेसी की वर्ल्ड के किंग बनने निकले मुनव्वर फारूकी, डेब्यू सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज
क्या पिता की चर्चित भूमिका करना चाहेंग जुनैद?
एक्टर से जब पूछा गया कि क्या वे अपने पिता की चर्चित भूमिकाओं को फिर से परदे पर निभाएंगे? इस पर जुनैद ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, 'मैं पापा की कोई भी भूमिका नहीं निभाना चाहूंगा। हकीकत में नहीं। बहुत सारी तुलनाएं होंगी और सच कहूं, तो जो पहले से मौजूद है, उसके साथ खिलवाड़ क्यों करना? साथ ही, वे जो भूमिकाएं करते हैं, मैं उन्हें नहीं कर पाऊंगा। खासकर यह देखते हुए कि मेरी हाइट उनसे दोगुनी है। फिल्मों में इसका बहुत फर्क पड़ता है'।

कमेंट
कमेंट X