फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#metoo कैंपेन का बॉलीवुड पर असर, अब तक बोलने से बच रहे आमिर खान ने उठाया बड़ा कदम

Thu, 11 Oct 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan steps away from his upcoming film and Mogul the biopic of Gulshan Kumar
इन दिनों #metoo अभियान की चर्चा पूरे देश में हो रही है। बॉलीवुड में इस अभियान के तहत कई अभिनेत्रियों ने खुद पर हुए यौन उत्पीड़न को बयां किया है। #metoo के जरिए तनुश्री दत्ता और कंगना रनौत सहित प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली कई महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासे किए हैं। वहीं इस मामले में कई फिल्मी सितारे बड़े फैसले भी लेते जा रहे हैं। #metoo को लेकर आमिर खान ने भी बड़ा फैसला लिया है।


Aamir Khan steps away from his upcoming film and Mogul the biopic of Gulshan Kumar
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो #metoo अभियान के तहत मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपनी जल्द शुरू होने वाली एक फिल्म से खुद के अलग होने का ऐलान कर दिया है। ये ऐलान बुधवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की उस बैठक के बाद किया गया, जिसमें यौन उत्पीड़ने के मामलों की सुनवाई के लिए बनी कमेटी में किरण राव भी शामिल हैं।
Aamir Khan steps away from his upcoming film and Mogul the biopic of Gulshan Kumar
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में #metoo अभियान की आंच अब बड़े लोगों तक पहुंचती दिखाई दे रही हैं। कॉमेडी सीरीज़ बनाने वाली कंपनी एआईबी का करार रद्द होने, इंडस्ट्री की चंद बड़ी कंपनियों में शुमार फैंटम के बंद होने के बाद ये तीसरा बड़ा मामला है जिस पर #metoo अभियान की गाज़ गिरी है। आमिर खान ने अपने फैसले की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan steps away from his upcoming film and Mogul the biopic of Gulshan Kumar
आमिर और उनकी पत्नी किरण राव की तऱफ़ से लिखे गए इस नोट में कहा गया है कि सृजन में शामिल लोगों को सामाजिक मुद्दों का निदान करने और इसके बारे में कोशिश करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। आमिर खान ने लिखा है कि उनका प्रोडक्शन हाउस शुरू से यौन दुराचार और महिलाओं के प्रति हिंसक रवैये के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाता रहा है। हम किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की निंदा करते हैं और समान रूप ऐसे मामलों में झूठे आरोपों का भी समर्थन नहीं करते हैं।

 
विज्ञापन
Aamir Khan steps away from his upcoming film and Mogul the biopic of Gulshan Kumar
आमिर ने अपनी पोस्ट में किसी डायरेक्टर का नाम नहीं लिया है लेकिन माना जा रहा है कि जो फिल्म आमिर ने छोड़ी हैं वह एक म्यूज़िक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक है और इसे इंडस्ट्री का एक बड़ा निर्देशक निर्देशित करने जा रहा था। इस निर्देशक ने वकालत को केंद्र में रखकर अरशद वारसी औऱ अक्षय कुमार के साथ दो सफल फिल्में बनाईं। इस निर्देशक का एक वीडियो चार साल पहले वाइरल हुआ था जिसमें एक एक्टर इस निर्देशक को थप्पड़ मारती नज़र आती है। एक्टर का आरोप था कि इस निर्देशक ने उसका यौन शोषण किया। इस घटना के बाद निर्देशक की गिरफ्तारी हुई और बाद में उसे ज़मानत पर छोड़ दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed