फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने किया प्रतीक बब्बर को रिहा, स्कूटर सवार को मारी थी टक्कर

Thu, 11 Oct 2018 08:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
case filed against prateik babbar in Goa Police
एक स्कूटर सवार को टक्कर मारने के मामले में फंसे एक्टर प्रतीक बब्बर को बड़ी राहत मिल गई है। बता दें कि दोनों पार्टियों में बातचीत के बाद विवाद का निपटारा हो गया है। इसके बाद प्रतीक पर दर्ज हुआ पुलिस केस भी वापस ले लिया गया है।


case filed against prateik babbar in Goa Police

'मुल्क', 'आरक्षण' और 'बागी 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर पर गोवा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा था कि प्रतीक बब्बर ने अपनी कार से एक स्कूटर में टक्कर मार दी थी। प्रतीक बब्बर के खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह घटना बुधवार शाम की है। 21 साल का एक स्थानीय युवक स्कूटर पर अपनी बहन के साथ जा रहा था। इसी दौरान प्रतीक अंधाधुंध ड्राइविंग करते हुए आए और युवक के स्कूटर में टक्कर मार दी। 

case filed against prateik babbar in Goa Police
खबरों की मानें तो टक्कर हो जाने के बाद प्रतीक स्कूटर सवार युवक और उसकी बहन को धमकाने भी लगे थे। इसके बाद युवक ने पोर्वोरिम थाने में प्रतीक बब्बर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने आरोप लगाया है कि प्रतीक बब्बर वन वे पर अपनी कार चला रहे थे। जिसके कारण उसके स्कूटर में टक्कर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
case filed against prateik babbar in Goa Police
वहीं इस मामले में पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक की कहना है कि पाउलो कोरेआ द्वारा शिकायत मिलने पर प्रतीक बब्बर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अपनी सफाई देते हुए प्रतीक ने भी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि युवक ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
case filed against prateik babbar in Goa Police
निरीक्षक परेश नाईक ने बताया है कि प्रतीक बब्बर की कार को हमने जब्त कर लिया है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की आगे जांच की जा रही है। आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे हैं। आखिरी बार प्रतीक फिल्म 'मुल्क' में नजर आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed