बॉलीवुड में ऐसी तमाम फिल्में बनी हैं, जिनके पोस्टर्स ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। तो वही कुछ फिल्में ऐसी भी हुई हैं, जिनके पोस्टर्स हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किये गए थे। इनमें से कुछ फिल्मों के पोस्टर तो जब रिलीज किये गए थे तो सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बना था। आज हम आपको बॉलीवुड की 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पोस्टर्स हॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर्स से कॉपीड हैं।
हॉलीवुड से कॉपी किये गए हैं इन 10 बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर, आमिर से लेकर अक्षय तक की फिल्में हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजनी
साल 2008 में आई फिल्म 'गजनी' आपको खूब याद होगी, जिसमें आमिर खान और असिन शर्मा लीड रोल थे। फिल्म में आमिर खान के किरदार की याद्दाश्त आती-जाती रहती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन इसका पोस्टर हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हल्क से कॉपीड था।
पीके
'गजनी' के अलावा आमिर खान की एक और सुपरहिट फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म का नाम है 'पीके'। जी हां, वही पीके जिसमें आमिर खान का किरदार अन्य ग्रह से आता है। इस फिल्म का पोस्टर भी हॉलीवुड से ही कॉपी किया गया था। आमिर की फिल्म का पोस्टर पुर्तगाली सिंगर क्विम की एक एलबम से कॉपीड था।
मर्डर 2
बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रही फिल्म 'मर्डर 2' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। फिल्म में इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में थे। फिल्म का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म एंटी क्रिस्ट से कॉपीड था।
राउडी राठौर
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'राउडी राठौर' सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। सिर्फ यही नहीं इस फिल्म का पोस्टर जब रिलीज हुआ था तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। हालांकि, फिल्म का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म द रिप्लेसमेंट किलर्स से कॉपीड था।