{"_id":"5cc14209bdec2214367b9615","slug":"aamir-khan-travell-in-economy-class-in-flight-social-media-users-troll-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने इकॉनमी क्लास में किया सफर तो हुए ट्रोल, यूजर बोले- 'एक फिल्म फ्लॉप हुई तो ये हाल हो गया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने इकॉनमी क्लास में किया सफर तो हुए ट्रोल, यूजर बोले- 'एक फिल्म फ्लॉप हुई तो ये हाल हो गया'
Thu, 25 Apr 2019 10:44 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं । हाल ही में उन्हें इकॉनमी क्लास में ट्रैवेल करते हुए देखा गया । सोशल मीडिया पर आमिर का फ्लाइट में बैठे हुए ये वीडियो काफी वायरल हुआ था । इस वीडियो को देख लोगों ने आमिर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है ।
aamir khan
कुछ लोगों ने आमिर खान की इस सादगी को पब्लिसिटी स्टंट बताया । एक यूजर ने लिखा, 'सादगी नहीं भाई पब्लिसिटी' । एक और यूजर ने लिखा, 'ये ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप होने का असर है । वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, ' ठग्स... का इफेक्ट । अगर अगली फिल्म फ्लॉप हुई तो शायद एक्टर सड़क पर भीख मांगते नजर आए ।'
Aamir Khan
- फोटो : instagram
कुछ लोगों ने कहा कि इसमें नया क्या है । पता नहीं लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं । बता दें कि आमिर खान की साल 2018 में आई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी । आमिर ने फिल्म ना चलने की खुद जिम्मेदारी खुद ली थी । अब उनकी अगली मूवी लाल सिंह चड्ढा है ।
Simplicity has a name: @aamir_khan...
— AamirDevotee of Kolkata (@Isudipto_b) April 23, 2019
At @IndiGo6E Flight in Economy Class... pic.twitter.com/ZgpoKOdaiW
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : SELF
ये मूवी टॉम हैंक्स की 1994 में आई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फ़ॉरेस्ट गंप की रीमेक है । फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । हाल ही में आमिर कांगड़ा के खोली गांव में पहुंचे थे । जहां उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए साइट ढूंढी । करीब 10 मिनट तक आमिर यहां पर रुके और कुछ ग्रामीणों और प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
aamir khan
आमिर सादे लिबास में पालमपुर भी पहुंचे थे । अधिकतर लोगों को आमिर के आने का पता नहीं चल पाया। लेकिन, कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया। इस पर आमिर खान ने भी प्रशंसकों को मायूस नहीं किया। आमिर खान धर्मशाला के नौरबलिंगा के पास होटल ब्लाजम में ठहरे हैं। आमिर ने होटल का सादा खाना खाया ।