फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर ने करीना को वेलेंटाइन डे पर किया विश, 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़ा है कनेक्शन

Fri, 14 Feb 2020 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 14 Feb 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
aamir khan tweet on valentines day wish to kareena kapoor laal singh chaddha
laal singh chaddha - फोटो : amar ujala

दुनियाभर में आज वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो कई अपने पार्टनर संग छुट्टियां मनाने विदेश में हैं तो कई काम के बीच ही वक्त निकालकर प्लानिंग बना ली है। इस बीच अभिनेता आमिर खान ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं लेकिन एक खास पोस्ट के साथ।

aamir khan tweet on valentines day wish to kareena kapoor laal singh chaddha
kareena kapoor - फोटो : amar ujala

आमिर खान ने इस मौके पर 'लाल सिंह चड्ढा' का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें करीना कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म से करीना कपूर का ये पहला पोस्टर है। इसमें करीना आमिर को गले लगाए हुए हैं।

aamir khan tweet on valentines day wish to kareena kapoor laal singh chaddha
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai

आमिर ने कैप्शन में लिखा- 'पा लेने की बेचैनी और खो देने का डर, बस इतना सा है जिंदगी का सफर। हैप्पी वेलेंटाइन डे करीना। मैं उम्मीद करता हूं कि हर फिल्म में तुम्हारे साथ रोमांस करने का मौका मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan tweet on valentines day wish to kareena kapoor laal singh chaddha
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'लाल सिंह चड्ढा'  2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
aamir khan tweet on valentines day wish to kareena kapoor laal singh chaddha
aamir khan, akshay kumar - फोटो : social media

अतुल कुलकर्णी की लिखी और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' इसी के साथ रिलीज हो रही थी। बाद में अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे खिसका दी। आमिर ने इस दरियादिली के लिए दोनों का आभार माना है।

सैफ अली खान ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट', करीना कपूर खान हुईं शरम से लाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed