बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीती शाम को अभिनेता काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन अपने नए लुक से महफिल आमिर खान लूट ले गए। अभिनेता का नया लुक अब चर्चा का विषय बन गया है, कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है, तो कुछ ने अभिनेता को जमकर ट्रोल किया।
Aamir Khan: 'सलाम वेंकी' की स्क्रीनिंग में आमिर को नए लुक में देख हैरान हुए यूजर, बोले- शेव कर लो जवान लगोगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' की स्क्रीनिंग पर युवराज सिंह से लेकर हर्षाली मल्होत्रा और तनीषा मुखर्जी तक सभी बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं आमिर खान ने अपने धमाकेदार लुक के साथ इस इवेंट में एंट्री की, जिसको देखकर सभी हैरान हो गए। इवेंट में आमिर खान ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट और जींस में काफी डैशिंग नजर आए। वहीं, सफेद दाढ़ी और मूछों में उनका स्वैग कमाल का दिख रहा था। आमिर खान ने जहां अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोरीं, वहीं उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
Kapil Sharma: कपिल की 'ज्विगाटो' का फिर होगा प्रीमियर, केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी मूवी
आमिर खान के नए लुक को कुछ लोग उनकी नई फिल्म का लुक मान रहे हैं , तो कुछ उन्हें बूढ़ा कह रहे हैं। कई फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की उम्र बढ़ते देख कर काफी मायूस भी हो गए। एक यूजर ने कमेंट किया 'अपने फेवरेट एक्टर को बूढ़ा होते देख बुरा लगता है यार', तो दूसरे ने कहा, 'शेव कर लो ..जवान लगोगे'। इसी तरह के कई कमेंट्स आमिर खान के इस नए लुक पर आ रहे हैं।
Rhea Chakraborty: कौन हैं रिया के नए बॉयफ्रेंड बंटी? अभिनेत्री से पहले सोनाक्षी-सुष्मिता संग भी जुड़ा है नाम
'सलाम वेंकी' की कहानी की बात करें तो इसमें काजोल सुजाता के किरदार में नजर आएंगी और विशाल जेठवा उनके बेटे वेंकी के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में सुजाता का बेटा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहा है और अपनी जिंदगी के एक-एक पल के लिए मौत से लड़ रहा है। उसके पास जितनी भी जिंदगी है वह उसके हर एक पल को जीना चाहता है। वहीं फिल्म में अभिनेत्री अहाना कुमरा एक जर्नलिस्ट हैं और राजीव खंडेलवाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आमिर खान कैमियो करने वाले हैं।
Ranbir Kapoor: हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं रणबीर कपूर? रेड सी फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन की जताई इच्छा