फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: कपिल की 'ज्विगाटो' का फिर होगा प्रीमियर, केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी मूवी

Thu, 08 Dec 2022 03:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 08 Dec 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma movie Zwigato premiere at 27th international film festival in Kerala
ज्विगेटो - फोटो : social media

कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का एक बार फिर प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियन प्रीमियर भी किया गया था। अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास की 'ज्विगाटो' का केरल के 27वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी ने मुख्य भूमिका निभाई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।

Kapil sharma movie Zwigato premiere at 27th international film festival in Kerala
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगा फिल्म का प्रीमियर
कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी स्टारर 'ज्विगाटो' की स्क्रीनिंग 10 दिसंबर और 13 दिसंबर को होगी। इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की गई है। इस फिल्म को फेस्टिवल के कैलिडोस्कोप सेक्शन में ओपनिंग फिल्म के रूप में चुना गया है। यह फिल्म नंदिता दास द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday: हेमा मालिनी ने खास अंदाज में दी धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई, लिखा दिल छू जाने वाला नोट
 
Kapil sharma movie Zwigato premiere at 27th international film festival in Kerala
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी
फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है। शहाना गोस्वामी ने उनकी पत्नी और एक ग्रहणी की भूमिका निभाई है, जो अपने पति की सहायता और घर की आय के लिए के लिए काम करना शुरू कर देती हैं। ये दोनों के जीवन के संघर्ष की कहानी है, जो खुशी के साथ इन परेशानियों को झेलते हैं। इस फिल्म की कहानी जिंदगी की कड़वी और मीठी दास्तां को बयां करती है।
 

यह भी पढ़ें: Blurr: तापसी पन्नू की फिल्म 'ब्लर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों के सिर चढ़ा फिल्म का क्रेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma movie Zwigato premiere at 27th international film festival in Kerala
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma

184 फिल्मों का प्रदर्शन
आईएफएफके के आगामी संस्करण में तिरुवंतपुरम के 15 सिनेमाघरों में लगभग 70 देशों की 184 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो' की भी स्क्रीनिंग होनी है।

यह भी पढ़ें: Reha Chakraborty: सुशांत की मौत के दो साल बाद रिया को फिर हुआ प्यार! इस अभिनेत्री के भाई को कर रहीं डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed