आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस मौके पर खूब सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान के बेटी इरा खान ने अपने बड़े भाई जुनैद के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। उन्होंने जुनैद एक वीडियो पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ की है।
आमिर खान की बेटी इरा खान ने भाई दूज पर लिखा भावुक पोस्ट, साझा किया जुनैद का अनदेखा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में शूट किया गया है। इसमें जुनैद अपने प्ले की रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में इरा ने लिखा, 'ओह, क्या कहना...बहुत कुछ है कहने के लिए...कैसे सही तरह से कहा जाए? हैप्पी भाऊबीज जुन्नू।'
इरा ने आगे लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं यह कभी व्यक्त करती या सोचती कि तुम्हारा जैसा भाई होने के लिए मै कितनी आभारी हूं। ये बताने के लिए मैंने इस दिन का इस्तेमाल किया है। जुनैद एक बेहतरीन भाई है। मेरी शख्सियत के बहुत बड़े हिस्से उनकी वजह से हैं, जैसे आज वो हैं..सभी अच्छी चीजें। हमने बहुत साल अलग-अलग बिताए और कई अलग काम किए। जब मैं वापस आई तो उसने मुझे कहा कि फेजेह को बैकस्टेज में मदद के लिए कुछ लोग चाहिए। वह भी उस प्ले में काम कर रहा था। जुनैद को काम करते हुए देखना सम्मोहित होने जैसा है।
इरा ने लिखा, 'जुनैद का काम देखकर मुझे एहसास हुआ कि वह मेरा भाई होने के अलावा बाहर से भी कितना कुछ है। उसे क्रू से बात करते हुए देख मुझे बहुत गर्व होता है। मैं उसे यह सब कभी नहीं कहूंगी। लेकिन यही उसके सोशल मीडिया पर ना होने का फायदा है।'
View this post on Instagram
बता दें कि जुनैद खान पिछले तीन सालों से थिएटर कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके फिल्म में काम करने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अभी तक पता नहीं चला कि वह किस फिल्म में काम करने वाले हैं।
तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता की हत्या, सीसीटीवी में नजर आए चार संदिग्ध