फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाय-भैंस को घास चरवाते नजर आए धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेता का वीडियो

Mon, 16 Nov 2020 05:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra has seen with cow and buffalo in his farmhouse
धर्मेंद्र - फोटो : twitter: @aapkadharam

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। फार्महाउस पर वह कभी खेती करते हुए तो कभी वहां मौजूद गाय-भैंसों का ख्याल रखते नजर आते हैं। अब धर्मेंद्र का उनके फार्महाउस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Dharmendra has seen with cow and buffalo in his farmhouse
धर्मेंद्र - फोटो : Twitter: @aapkadharam

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार वह गाय-भैसों को घास चरवाने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र कार में बैठकर गाय-भैंसों को चरवाते हुए देख रहे हैं।

Dharmendra has seen with cow and buffalo in his farmhouse
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam

इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने ट्वीट भी लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों, प्यार ही प्यार मिलता है बे-जबान इन साथियों से, अच्छी घास दावत है, जहां दिख जाए वहीं ले जाता हूं अपने इन साथियों को'। वहीं वीडियो में धर्मेंद्र यह कह रहे हैं कि गाय-भैंसे चरा रहा हूं। अच्छा खेत है। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता ने वीडियो के जरिेए अपने फैंस से पूछा है कि उनकी दिवाली कैसी गुजरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra has seen with cow and buffalo in his farmhouse
धर्मेंद्र - फोटो : twitter: @aapkadharam

सोशल मीडिया पर गाय-भैंस चराते हुए धर्मेंद्र का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले धर्मेंद्र अपने फैंस के लिए शायरी करने की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने फैंस के लिए शायरी की थी।

विज्ञापन
Dharmendra has seen with cow and buffalo in his farmhouse
धर्मेंद्र - फोटो : twitter: @aapkadharam

धर्मेंद्र ने वीडियो के ट्वीट में लिखा था, 'बंदे कर ले गुनाहों से तौबा वरना...सजा कोरोना से भी बड़ी दे देगा वो....दर्द...तेरी मर्जी आज की...मेरी जुबान से।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का वीडियो और ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट को खूब पसंद किया था। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात से नाराज हुईं देवोलीना भट्टाचार्य, कहा- 'अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed