तमिल भाषा के मशहूर टीवी सीरियल थेनमोझी बीए (Thenmozhi BA) में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता सेल्वाराथिनम (Selvarathinam) की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता की हत्या, सीसीटीवी में नजर आए चार संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सेल्वाराथिनम सेट पर शूटिंग के लिए नहीं गए थे। वह उस दिन अपने दोस्त मणि के साथ एक सहायक निर्देशक के साथ रहे। रविवार की सुबह उन्हें एक फोन कॉल आया जिसके बाद वह चले गए। थोड़ी देर बाद उनके रूममेट को जानकारी मिली कि अभिनेता की हत्या हो गई है। इस खबर की सुनते ही वह हैरान रह गया।
एमजीआर नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सेल्वाराथिनम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल के पास काफी छानबीन की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। सेल्वाराथिनम एक श्रीलंकाई शरणार्थी थे जो पिछले 10 साल से भारत में रह रहे थे।
इधर पुलिस ने जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाए दिए। सीसीटीवी में सभी चारों संदिग्ध एक ऑटो रिक्शा के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं सीसीटीवी में एक जगह पर सेल्वाराथिनम की उन चारों के साथ संक्षिप्त बातचीत होती भी दिख रही है। पुलिस को इन चारों पर शक है।
अभिनेता के परिवार ने कहा कि सेल्वाराथिनम की किसी के साथ कोई पिछली दुश्मनी नहीं थी। उधर पुलिस सेल्वाराथिनम के कॉल रिकॉर्ड छान रही है। एक जांच अधिकारी ने कहा कि हमें फोन नंबरों का एक सेट भी मिला है, जिस पर अभिनेता ने लगातार फोन किए।
नौ साल की आराध्या बच्चन ने गाया 'जय-जय सिया राम', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो