बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह वीकेंड का वार में जहां शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। वहीं बहुत बार सलमान खान शो में ऐसा कुछ बोल जाते हैं जिसकी लंबे समय तक चर्चा होती रहती है। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार के वीकेंड का वार में बोल दिया जो अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य को पसंद नहीं आया है।
Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात से नाराज हुईं देवोलीना भट्टाचार्य, कहा- 'अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना भट्टाचार्य बिग बॉस 13 का हिस्सा रही थीं। शो में रहते हुए उन्होंने अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस बार के वीकेंड का वार में सलमान खान ने रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनेता अनुभव शुक्ला को निशाने पर लिया। इस दौरान दंबग खान ने इन दोनों को समझाने के लिए बिग बॉस 13 की दो कंटेस्टेंट और मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य और रश्मि देसाई का जिक्र किया।
सलमान खान ने रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला को समझाते हुए कहा, 'आप कितने भी बढ़े टीवी स्टार हो सकते हैं, लेकिन बिग बॉस में अगर आप अच्छा करते हैं तभी खेल में बने रह सकते हैं। पिछले सीजन में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य भी कितनी बढ़ी टीवी स्टार थीं, लेकिन पांचवें हफ्ते में बाहर हो गई थीं।' अब सलमान खान की यह बात देवोलीना भट्टाचार्य को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है।
देवोलीना भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'रुबीना और शार्दुल को उसी तरह बराबर वोट मिले हैं जैसे मुझे और रश्मि को पहले पड़ाव में आरती से कम वोट मिले थे। बस करो बिग बॉस, बस करो... मुझे न गुस्सा मत दिलाओ... गेम अच्छा चल रहा है न तो अच्छा चलने दो... अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ...'
#rubina & #shardul got equivalent votes.🙄🙄 like Me & #Rashami got lesser votes than #Arti in 1st padaav🙇🏼♀️😭. Bas karo @BiggBoss.Bas karo.. mujhe na gussa mat dilao..Game accha chal raha hai na toh accha chalne do...apna khuraapaati dimaag mat lagao😃😃 #BB14
देवोलीना भट्टाचार्य यही नहीं रुकीं उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'और यह भी मत भूलना कि अभी तक मैं ही बिग बॉस हाउस की पहली और आखिरी क्वीन हूं, इसलिए बता रही हूं। गुस्सा मत दिलाना मुझे बिग बॉस...' इस तरह देवोलीना भट्टाचार्य ने सलमान खान की बातों पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्य का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
And not to forget ever that i am the first & only Queen of @BiggBoss till now..😍😍 Isiliye bata rahi hun gussa mat dilaana mujhe😃😃 #BB14
पढ़ें: नौ साल की आराध्या बच्चन ने गाया 'जय-जय सिया राम', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो