फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ साल की आराध्या बच्चन ने गाया 'जय-जय सिया राम', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो

Mon, 16 Nov 2020 04:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Nov 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Aaradhya Bachchan singing devotional song video goes viral on her birthday
आराध्या बच्चन - फोटो : twitter: @TasnimaKTastic

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन नौ साल की हो चुकी हैं। 16 नंवबर को आराध्या का जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच जन्मदिन पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

Aaradhya Bachchan singing devotional song video goes viral on her birthday
अमिताभ बच्चन, आराध्या - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भजन गीत गाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आराध्या बच्चन राम-सिया का भजन गाती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को Bewitching Bachchans नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में आराध्या बच्चन पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहने हुई हैं। 

Aaradhya Bachchan singing devotional song video goes viral on her birthday
अमिताभ बच्चन, आराध्या, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

वीडियो में आराध्या बच्चन बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो को साझा करते हुए Bewitching Bachchans ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे लगता है कि आराध्या बच्चन का यह वीडियो साझा करने का सबसे बेहतर मौका है। दिवाली पर आराध्या ने राम-सिया का भजन गाया। जन्मदिन की बधाई आराध्या।' सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaradhya Bachchan singing devotional song video goes viral on her birthday
आराध्या बच्चन - फोटो : file photo

इसके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। पोती के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट साझा की। इसके साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने नौवें जन्मदिन पर नौ तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इन नौ तस्वीरों में हर साल की आराध्या की एक फोटो है। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।‘ साथ ही उन्होंने कई हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
Aaradhya Bachchan singing devotional song video goes viral on her birthday
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लाखों लोगों ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए हैं। बच्चन परिवार के प्रशंसकों ने आराध्या को बड़े होते देखा है। हालांकि उनका परिवार उन्हें सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करता है। प्रशंसकों ने शुरुआत से ही देखा कि ऐश्वर्या हमेशा बेटी आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं।

पढ़ें: बहनों की तरह मशहूर नहीं हो पाईं बॉलीवुड की ये पांच अभिनेत्रियां, एक दो फिल्में करने के बाद हुईं 'गुमनाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed