फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मीम, खुद को बताया 'काजू कतली' तो रणवीर को कहा 'मोतीचूर का लड्डू'

Mon, 16 Nov 2020 04:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 16 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Share Meme on Her Diwali Outfit Says Herself Kaju Katli Pro Max
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चर्चाओं में बनी रहती हैं। दीपिका ने हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ शादी की अपनी दूसरी सालगिरह मनाई है। वो अक्सर अपनी और पति की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में दीपिका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी तुलना काजू कतली से की है।

Deepika Padukone Share Meme on Her Diwali Outfit Says Herself Kaju Katli Pro Max
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वो कई बार काफी शानदार मीम्स भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुद के ऊपर बना हुआ एक मीम साझा किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Deepika Padukone Share Meme on Her Diwali Outfit Says Herself Kaju Katli Pro Max
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला

दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक मीम शेयर किया है। इस मीम में एक तरफ दीपिका पादुकोण सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ काजू कतली रखी हुई है। जहां काजू कतली की तस्वीर के ऊपर उसका नाम लिखा हुआ है। वहीं दीपिका की तस्वीर के ऊपर काजू कतली प्रो मैक्स लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Share Meme on Her Diwali Outfit Says Herself Kaju Katli Pro Max
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

इसके अलावा दीपिका ने एक और मीम शेयर किया है। जिसमें रणवीर और दीपिका दोनों की तुलना गाजर का हलवा और मोतीचूर के लड्डू से की गई है। दीपिका ने दीपावली के मौके पर अपनी और पति रणवीर की तस्वीर साझा कर फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं।

विज्ञापन
Deepika Padukone Share Meme on Her Diwali Outfit Says Herself Kaju Katli Pro Max
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

गौरतलब है कि दीपावली के दिन दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाई है। इस खास दिन पर रणवीर ने अपनी और दीपिका की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रणवीर ने दीपिका को अपनी गुड़िया बताया था। रणवीर ने पोस्ट में लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे से सदा के लिए जुड़े हुए हैं। दूसरी सालगिरह मुबारक हो मेरी गुड़िया।'

पढ़ें: अपनी बहनों की तरह मशहूर नहीं हो पाईं बॉलीवुड की ये पांच अभिनेत्रियां, हुईं बड़े पर्दे से 'गायब'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed