फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहनों की तरह मशहूर नहीं हो पाईं बॉलीवुड की ये पांच अभिनेत्रियां, एक दो फिल्में करने के बाद हुईं 'गुमनाम'

Mon, 16 Nov 2020 04:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Simple Kapadia Rinke Khanna Tanishaa Mukerji shamita shetty and Namrata Shirodkar these are flop sister actress
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और डिंपल कपाड़िया, सिंपल कपाड़िया - फोटो : file photo

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को लंबे समय तक जीता। वहीं इन अभिनेत्रियों की बहनें बॉलीवुड में उतना नाम नहीं कमा सकीं जितनी कामयाब उनकी बहनें रहीं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिनकी बहनें फिल्मों में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई हैं। हम आज आपको उन्हीं फ्लॉप और हिट बहनों की जोड़ी के बारे में बताएंगे।

Simple Kapadia Rinke Khanna Tanishaa Mukerji shamita shetty and Namrata Shirodkar these are flop sister actress
डिंपल कपाड़िया, सिंपल कपाड़िया - फोटो : file photo

डिंपल कपाड़िया और सिंपल कपाड़िया
हिंदी सिनेमा में डिंपल कपाड़िया की गिनती दिग्गज अभिनेत्री के रूप में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। बॉबी फिल्म से अभिनय की शुरुआत करने वाली डिंपल कपाड़िया अभी तक सिनेमा में सक्रिय हैं। वहीं उनकी बहन सिंपल कपाड़िया का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा था। सिंपल ने फिल्म अनुरोध से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया था। उसके बाद बड़े पर्दे से गायब हो गईं।

Simple Kapadia Rinke Khanna Tanishaa Mukerji shamita shetty and Namrata Shirodkar these are flop sister actress
ट्विंकल खन्ना, रिंकी खन्ना - फोटो : file photo

ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता। इसके अलावा ट्विंकल खन्ना अपनी लेखनी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन उनकी बहन रिंकी खन्ना बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बना पाईं। रिंकी खन्ना ने अपने पूरे करियर में 10 फिल्में भी नहीं की हैं। अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Kapadia Rinke Khanna Tanishaa Mukerji shamita shetty and Namrata Shirodkar these are flop sister actress
काजोल, तनुजा तनिशा मुखर्जी - फोटो : file photo

काजोल मुखर्जी और तनिशा मुखर्जी
अभिनेत्री काजोल को पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अभिनेता शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ी में से एक है। वहीं काजोल की बहन तनिशा मुखर्जी अपनी बहन की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म Sssshhh... से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन तनिशा मुखर्जी को खास सफलता नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन
Simple Kapadia Rinke Khanna Tanishaa Mukerji shamita shetty and Namrata Shirodkar these are flop sister actress
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया और हिट फिल्में दीं। वह जल्द फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, लेकिन शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को अपनी बहन की तरह मुकाम नहीं मिल पाया है। शमिता का बॉलीवुड में कुछ खास करियर नहीं रहा है। शमिता ने फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी बावजूद इसके उनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed