बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी किरण राव से तलाक और फिर कारगिल में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर लगातार सुर्खिया बटोर रहे हैं। अब हाल ही में जम्मू कश्मी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आमिर खान और प्रोड्यूसर निर्देशक किरण राव से राज भवन में मुलाकात की। मनोज सिन्हा ने आमिर खान और किरण राव संग जम्म-कश्मीर की नई फिल्म नीति पर चर्चा की जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। साथ ही बॉलीवुड में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती का बखान करने और फिल्म शूटिंग के लिए इसे पसंदीदा जगह बनाने पर भी बातचीत की गई। बता दें कि आमिर और किरण फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कारगिल में फिल्म की शूटिंग करने के बाद आमिर और किरण श्रीनगर के प्रसिद्ध अमर सिंह कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की क्रू भी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार आमिर और उनके क्रू ने कॉलेज परिसर और ग्राउंड में काफी समय बिताया। आमिर ने वहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू की।
पांच खबरें: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मिले आमिर खान-किरण और शिल्पा शेट्टी के समर्थन में आईं ऋचा चड्ढा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी इस वक्त अपनी जिंदगी के बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक लंबी पूछताछ के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही इस मामले को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। नतीजा राज कुंद्रा की गलती का खामियाजा उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। सुपरडांसर 4 से शिल्पा शेट्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ कई बड़े ब्रांड्स भी उनके हाथ से चले गए।
Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी के समर्थन में आईं ऋचा चड्डा, कहा- आदमी की गलतियों के लिए औरत जिम्मेदार क्यों?
एक के बाद एक दनादन फिल्में घोषित करते जा रहे निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ विवादों के साये में आ गई है। इस फिल्म का एलान अभी बीते हफ्ते ही रॉनी स्क्रूवाला ने एक और फिल्म निर्माता हरमन बावेजा के साथ मिलकर किया है। फिल्म के पोस्टर पर कार्तिक आर्यन की पायलट की वर्दी पहने फोटो है। एक शहर की तबाही का मंजर है। पोस्टर पर एक दिलेर इंसान की दिल दहला देने वाली कहानी होने का दावा है और है एक हवाई जहाज। अब सामने आया है कि पोस्टर के हिसाब से ये फिल्म ‘ऑपरेशन राहत’ की कहानी है जो जनरल वी के सिंह के नेतृत्व में यमन में चलाया गया था और इस कहानी पर ‘ऑपरेशन यमन’ नाम की एक फिल्म पहले से बन रही है।
रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर विवाद, ‘ऑपरेशन राहत’ के निर्माता अदालत जाएंगे
बॉलीवुड अभिनेता और खुद को नंबर 1 क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान के खिलाफ आगामी सिंगर और मॉडल ताशा हायात ने आरोप लगाए हैं। ताशा ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि कमाल आर खान ने उनपर जबरदस्ती करने की कोशिश की है। कमाल आर खान पर हाल ही में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने मानहानि का दावा ठोका था जिसके बाद उन्हें कोर्ट के काफी चक्कर लगाने पड़े। अब सलमान के बाद एक बार फिर से ताशा हयात ने कमाल आर खान पर आरोप लगाया है।
FIR: केआरके के खिलाफ ताशा हयात ने खोला मोर्चा, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बयां की आपबीती
साउथ फिल्मों की सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की लेकिन पूरे देश में उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। वहीं 'द फैमिली मैन 2' में राजी का किरदार निभाकर सामंथा ने हर किसी को अपना फैन बना लिया। इसके बाद से ही उनके चाहने वाले उनके बारे में हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
चर्चा: समांथा ने सोशल मीडिया पर नाम से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम, क्या पति नागा से अनबन है वजह?

कमेंट
कमेंट X