{"_id":"5fb1ea128ebc3e9bc104a3f7","slug":"aaradhya-bachchan-birthday-aishwarya-rai-said-inculcating-traditions-in-her-daughter-came-naturally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल की हुईं आराध्या बच्चन, जब ऐश्वर्या राय ने बेटी की परवरिश को लेकर कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नौ साल की हुईं आराध्या बच्चन, जब ऐश्वर्या राय ने बेटी की परवरिश को लेकर कही थी ये बात
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को नौ साल की हो गईं। अपने जन्म के बाद से आराध्या लगातार सुर्खियों में रही हैं और ऐसा हो भी क्यों ना। भारतीय सिनेमा के आइकन अमिताभ बच्चन की पोती के रूप में आराध्या पर सभी की नजरें स्वाभाविक हैं।
2 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
बच्चन परिवार के प्रशंसकों ने आराध्या को बड़े होते देखा है। हालांकि उनका परिवार उन्हें सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करता है। प्रशंसकों ने शुरुआत से ही देखा कि ऐश्वर्या हमेशा बेटी आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं। ऐश्वर्या ने कहा था कि वह अपना सारा समय आराध्या के साथ बिताना पसंद करती हैं।
ऐश्वर्या ने कहा था कि “मैं अपना सारा समय आराध्या के साथ बिताती हूं। मेरे पास एक नैनी है। मैंने ऐसी टिप्पणी पढ़ी थी कि, 'आह, उसके पास तो मदद के लिए बहुत लोग होंगे।' मैं इस धारणा को समझती हूं, लेकिन मैं इसे इस तरह से चुनती हूं कि जीवन हमेशा व्यस्त रहता है। मैं गृहणियों का सम्मान करती हूं, वे जो अंतहीन काम करती हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/aishwaryaFanClub
ऐश्वर्या ने कहा था कि 'मेरी बेटी में जो परंपरा आए हैं वह स्वाभाविक रूप से मुझसे हैं। यही वह चीज है जिससे हम बड़े होते हैं। माता-पिता के रूप में हम जाने-अनजाने में क्या करते हैं, हम अपने बच्चों को परंपराओं के रूप में देखते हैं क्योंकि यह जीवन का स्वाभाविक प्रवाह है।'
विज्ञापन
5 of 5
आराध्या बच्चन
- फोटो : instagram/aishwaryaFanClub
ऐश्वर्या ने आगे कहा था कि 'एक चीज हमारे दोनों परिवारों के बीच कॉमन है कि हम भारतीय होने का आनंद लेते हैं। हम वास्तव में हमारे सभी उत्सवों, हमारी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का आनंद लेते हैं और हम खुले विचारों वाले भी हैं। हम पारंपरिक होने को स्वीकार करते हैं और हम वैश्विक नागरिक हैं। यह वह जीवन है जिसे हम दोनों ने अपने बढ़ते वर्षों में आनंद लिया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।