बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ देने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को हुआ था। मीनाक्षी इस साल अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगी। मीनाक्षी अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
शादी के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने कह दिया था ग्लैमर की दुनिया को अलविदा, लुक में भी आ गया है बहुत बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म थी 'पेंटर बाबू'। मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया।
मीनाक्षी ने अपने करियर में 'मेरी जंग', 'घायल', 'घातक', 'शहंशाह', 'घर हो तो ऐसा' और 'तूफान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। शादी के बाद मीनाक्षी अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों की एक बेटी और दो बेटे हैं।
मीनाक्षी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। उन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। साल 2008 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना ये डांस स्कूल खोला था और चंद सालों में ही ये नामी स्कूल बन गया। यहां बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं।
मीनाक्षी अपने डांस स्कूल में भारतीय क्लासिकल डांस की अलग-अलग विधाओं से लोगों को परिचित करा रही हैं और सिखा रही हैं। मीनाक्षी खुद भरतनाट्यम से लेकर कथक, कुचीपुड़ी और ओडिसी जैसे डांस फॉर्म्स बच्चों को सिखा रही हैं।
पढ़ें: दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने शेयर कीं राम जन्मभूमि की तस्वीरें, यूजर्स बोले- 'बड़ी जल्दी याद आ गया'