बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज किया। कई बेहतरीन फिल्मों में मीनाक्षी ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों को दिलों में जगह बना ली थी। 16 नवंबर 1963 को पैदा हुईं मीनाक्षी ने उस दौर के हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया था। कहा जाता है कि मीनाक्षी और गायक कुमार सानू एक दूसरे को पसंद करते थे।
शादीशुदा कुमार सानू से उड़ी थी मीनाक्षी शेषाद्रि के अफेयर की खबर, बाद में इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर छोड़ दिया देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री की पहली मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म जुर्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने सबसे पॉपुलर गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाना गाया था। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत होने लगी।
कुमार सानू और मीनाक्षी ने तीन साल तक अपना अफेयर छिपाए रखा था। कुमार उस वक्त शादीशुदा थे। इस बात की खबर कहीं न कहीं उनकी पत्नी रीता भट्टाचार्य को भी लग गई थी। कहा जाता है इसके बाद तलाक तक की नौबत आ गई थी।
कुमार सानू की सेक्रेटरी के एक इंटरव्यू में ये बात बिलकुल साफ हो गई थी कि वह मीनाक्षी को डेट कर रहे थे। सेक्रेटरी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'कुमार सानू की कई गर्लफ्रेंड हैं और अभी वह मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री को डेट कर रहे हैं।'
साल 1994 में कुमार सानू का तलाक हो गया। हालांकि इसके बाद मीनाक्षी से उनके अफेयर की खबरें भी आना बंद हो गईं। कुछ समय बाद अचानक ही मीनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और साल 1997 में उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली और विदेश शिफ्ट हो गईं। कुमार और मीनाक्षी ने कभी अपने अफेयर को लेकर बात नहीं की। इसलिए अमर उजाला भी इस बात की पुष्टि नहीं करता है।
दिवाली पर सुहाना खान ने शेयर की भाई अबराम के साथ तस्वीर, शाहरुख खान ने भी फैंस को कहा 'हैप्पी दिवाली'