{"_id":"5fb17b91ec99de5c8e64e6ee","slug":"five-bollywood-actress-who-changed-their-religion-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मिला टैगोर से लेकर दिव्या भारती तक, शादी के लिए इन पांच अभिनेत्रियों ने किया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्मिला टैगोर से लेकर दिव्या भारती तक, शादी के लिए इन पांच अभिनेत्रियों ने किया धर्म परिवर्तन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह और सैफ अली खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारें हमेशा से अपने आजाद ख्यालों के लिए जाने जाते रहे हैं। प्यार और शादी जैसे मामलों में वे उम्र और धर्म की दीवार को भी पार कर जाते हैं। ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्री हुईं जिन्होंने दूसरे धर्म के शख्स को अपना साथी बनाया। हालांकि उसके बाद उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया। चलिए आज आपको ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान
- फोटो : instagram
आराधना, कश्मीर की कली, एन इवनिंग इन पेरिस जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने पटौदी के नवाब और भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। यह निकाह समारोह 27 दिसंबर 1969 को आयोजित किया गया था। इस समारोह से पहले, उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर बेगम आयशा सुल्ताना खान रख लिया था।
3 of 6
सुनील दत्त और नरगिस
- फोटो : फाइल
मदर इंडिया के सेट पर सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। सुनील से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया। दत्त साहब से शादी करने के बाद वह फातिमा रशीद से नरगिस बन गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : फाइल
अमृता सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। लेकिन जब वह सैफ अली खान के प्यार में गिरफ्त हुईं तो उन्होंने धर्म की दीवार पार करने का फैसला कर लिया। सैफ के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन फिर भी उन्होंने खुद से उम्र में 12 साल बड़ी अमृता से शादी रचा ली थी। शादी के लिए अमृता ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। हालांकि शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : फाइल
अभिनेत्री हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज युवराज सिंह के साथ शादी के बाद उनका नाम गुरबसंत कौर रख लिया था, जो उनके विवाह समारोह के दौरान संत बलविंदर सिंह ने उन्हें दिया था। शादी से पहले वह ईसाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।