{"_id":"5fb18c708ebc3e9ba43c11e8","slug":"meenakshi-sheshadri-birthday-see-veteran-actress-house-inside-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: मीनाक्षी शेषाद्रि ने टेक्सास में बनाई है जन्नत जैसी दुनिया, घर की तस्वीरें और लाइफस्टाइल देख होगी जलन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: मीनाक्षी शेषाद्रि ने टेक्सास में बनाई है जन्नत जैसी दुनिया, घर की तस्वीरें और लाइफस्टाइल देख होगी जलन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि के घर की तस्वीरें
- फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
80-90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को धनबाद में हुआ था। मीनाक्षी आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन उनके चाहने वाले उनकी खोज खबर अक्सर लेते रहते हैं। मीनाक्षी सालों पहले बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंडिया को भी छोड़कर विदेश में जाकर सेटल हो गई थीं।
मीनाक्षी अपने पति और बच्चों के साथ टेक्सास में रहती हैं। मीनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा करती रहती हैं। मीनाक्षी टेक्सास में एक आलीशान घर में रहती हैं जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर कई बार साझा करती रहती हैं।
3 of 8
मीनाक्षी शेषाद्री का घर
- फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी का घर बेहद आलीशान है। ये तस्वीर मीनाक्षी के घर के किचन की है। जिसमें वो खाना बना रही हैं। मीनाक्षी ने पूरा लॉकडाउन का समय अपने घर में ही बिताया है। इस दौरान उन्होंने कुकिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने कई नई नई डिशेज अपने इसी खूबसूरत किचन में बनाई थीं। जिसके बारे में उन्होंने वीडियो साझा कर बताया था।
मीनाक्षी का घर बिल्कुल फिल्मों में दिखाए जाने वाले घरों की तरह ही है। इस घर का इंटीरियर बहुत शानदार है। घर में ज्यादा तामझाम की जगह इसका लुक सिंपल ही रखा गया है। घर की दीवारों का रंग भी हल्का ही रखा गया है। जो कि बेहद खूबसूरत नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि का घर
- फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी के घर में एक स्विमिंग पूल भी है। पूल एरिया के आसपास बैठकर मीनाक्षी कई बार शांति भरा समय भी व्यतीत करती हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मीनाक्षी के घर का पूल एरिया कितना खूबसूरत है। पूल एरिया के पास ही बैठने के लिए सोफे रखे गए हैं। जिसकी वजह से ये एरिया बेहद खूबसूरत नजर आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।