{"_id":"5fb8935f577ff03146731f4c","slug":"aarti-chabria-birthday-special-here-then-and-now-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं आरती छाबड़िया, तस्वीरों में देखें पहले से इतना बदल गया लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं आरती छाबड़िया, तस्वीरों में देखें पहले से इतना बदल गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 21 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आरती छाबड़िया
- फोटो : instagram/aartichabria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर आमतौर पर अभिनेताओं की तुलना में छोटा होता है। वहीं कई ऐसी हीरोइन भी हैं जिन्होंने हिट फिल्में दीं इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री आरती छाबड़िया की। 21 नवंबर को आरती छाबड़िया अपना जन्मदिन मनाती हैं। चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
आरती छाबड़िया
- फोटो : instagram/aartichabria
आरती छाबड़िया ने महज तीन साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम किया है। आरती ने मैगी नूडल्स, पेप्सोडेंट टूथपेस्ट, क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश, अमूल फ्रॉस्टिक आइसक्रीम और क्रैक क्रीम सहित कई ब्रांड्स के विज्ञापन किए।
3 of 6
आरती छाबड़िया
- फोटो : instagram/aartichabria
आरती ने म्यूजिक एलबम 'नशा ही नशा है, हैरी आनंद की 'चाहत' और अदनान सामी के गाने में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। आरती ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरती छाबड़िया
- फोटो : instagram/aartichabria
आरती की मुख्य फिल्मों में 'लज्जा', 'आवारा पागल दिवाना', 'राजा भैया', 'पार्टनर', 'हे बेबी' और 'मिलेंगे-मिलेंगे' सहित अन्य फिल्में हैं। आरती ने हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्हें इन फिल्मों से कुछ खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 6
आरती छाबड़िया
- फोटो : instagram/aartichabria
आखिरी बार आरती 2010 में आई फिल्म 'दस तोला' में नजर आई थीं। उन्होंने टीवी शोज में भी हिस्सा लिया। 2011 में आरती रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थीं। जहां उन्होंने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वे झलक दिखला जा और डर सबको लगता है शोज में भी हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।