फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की इस ऑनस्क्रीन एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरें आई सामने

Tue, 25 Jun 2019 05:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
aarti chabria got married with visharad beedassy
aarti chabria - फोटो : social media
इस वेडिंग सीजन में एक और एक्ट्रेस ने शादी कर ली है । ये एक्ट्रेस हैं आरती छाबड़िया । आरती ने विशारद से शादी की है । आरती और विशारद की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं । विशारद ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टंट की जॉब करते हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं। लाल जोड़े में सजी आरती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं ।
aarti chabria got married with visharad beedassy
aarti chabria - फोटो : social media
आरती की शादी में टीवी एक्टर्स शीना बजाज और रोहित पुरोहित भी नजर आए । आरती ने इसी साल मार्च में विशारद के साथ गुपचुप सगाई की थी । आरती ने Spotboye से बातचीत करते हुए अपनी सगाई को कन्फर्म किया था। आरती ने कहा था, 'मैंने और विशारद ने 11 मार्च को अपने घरवालों की मौजूदगी में मॉरिशस में सगाई कर ली। मुझे कोई सच्चा इंसान मिलेगा मैंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी।' 
aarti chabria got married with visharad beedassy
aarti chabria - फोटो : social media
36 साल की आरती छाबड़िया ने कहा था, 'मेरे परिवार को लगता था कि मुझे सबसे अच्छा लड़का मिलेगा। मैं जब विशारद से मिली तो मुझे एहसास हुआ कि उसमें वह सब कुछ है जिसका मैं सपना देखा करती थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि एक लंबे इंतजार के बाद मेरी अरेंज मैरिज हो रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🥳😜😍 Guess who just got married! Please give us your blessings ✨🙏✨❤️ On our special day our outfit was done by the very talented @lalitdalmiaofficial Jewellery : @minerali_store Makeup by my dear friend, my darling @amritakalyanpur Hair by my favourite @manjula7038 And who better to capture the moment than @luvisrrani & his fabulous team.

A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aarti chabria got married with visharad beedassy
aarti chabria - फोटो : social media
बता दें कि आरती ने साल 200 में मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता था । आरती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से की थी।  इसके अलावा वह 'लज्जा', 'शादी नंबर वन', 'पार्टनर' और 'हे बेबी' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा आरती ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
aarti chabria got married with visharad beedassy
aarti chabria - फोटो : social media
आरती रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के चौथे सीजन की भी विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह आरती ने 'झलक दिखला जा' के छठे सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था । उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि आरती अब तक 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed