{"_id":"5d11fecd8ebc3e13124648f6","slug":"sonam-kapoor-to-malaika-arora-these-actress-wishes-karisma-kapoor-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, मलाइका समेत इन एक्ट्रेस ने इंस्टा पर किए पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, मलाइका समेत इन एक्ट्रेस ने इंस्टा पर किए पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor, Sonam Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारों सहित एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी करिश्मा को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने उन्हें बड़े ही अलग अंदाज में बर्थ डे विश किया है।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora
- फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने करिश्मा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे डियरिस्ट लोलो, आपको जन्मदिन की शुभकामानएं। गौरतलब है कि करिश्मा के बचपन का नाम लोलो है। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर करिश्मा के साथ अपनी तीन तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
'हीरो' फिल्म की एक्ट्रेस और स्टार किड अथिया शेट्टी ने भी करिश्मा को सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर में अथिया के साथ करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा नजर आई हैं। इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारों ने करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी है।
4 of 5
Kareena Kapoor and Karisma Kapoor
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर कई शानदार ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं। वह पहली बार बतौर मुख्य एक्ट्रेस फिल्म प्रेम कैदी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनेक साथ भारत भूषण और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये साल 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Karisma Kapoor
- फोटो : file photo
फिल्म प्रेम कैदी के बाद करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने एक्टर गोविंद के साथ राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले सुसराल जैसी कई फिल्मों में काम किया। गोविंद के अलावा करिश्मा कपूर शाहरुख खान, सलमान खान और सनी देओल जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X