{"_id":"5d1207628ebc3e132025afd4","slug":"shahid-kapoor-kiara-advani-starrer-kabir-singh-day-4-total-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबीर सिंह ने सोमवार की कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय से भी निकली आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कबीर सिंह ने सोमवार की कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय से भी निकली आगे
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कबीर सिंह और भारत का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी सीरीज की फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार की अपनी कमाई से इस साल के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहिद कपूर औऱ कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने सोमवार को जितनी कमाई की, उतनी कमाई इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय ने भी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कबीर सिंह रिलीज के पांचवे दिन यानी आज मंगलवार को ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
2 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
फिल्म कबीर सिंह पिछले शुक्रवार को जबर्दस्त ओपनिंग के साथ रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ 21 लाख रुपये की कमाई कर धमाका कर दिया। अगले दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ 71 लाख रुपये हो गई और रविवार को 27 करोड़ 91 लाख की धुंआधार कमाई करते हुए इसने सिर्फ तीन दिन में ही अपनी मेकिंग और प्रचार का खर्चा निकाल लिया।
3 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी कबीर सिंह की रिलीज के वक्त इसके प्रचार व अन्य चीजों पर 15 करोड़ रुपये और खर्च हुए हैं। इस तरह से फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये माना जा रहा है। फिल्म के पहले तीन दिन की कमाई ही 70 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। सोमवार को पूरी इंडस्ट्री की निगाहें इस फिल्म पर लगी रहीं। अमर उजाला के वीकली रिव्यू में साढ़े तीन स्टार पाने वाली फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार को साल का सबसे बड़ा धमाका कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार को 17 करोड़ आठ लाख रुपये की कमाई की। ये कमाई सलमान खान की फिल्म भारत की पहले सोमवार की कमाई से दूनी है। इसी के साथ कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 88 करोड़ 37 लाख रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विकी कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की टोटल धमाल ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की गली बॉय ने सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।