सब्सक्राइब करें

शाहरुख ही नहीं इन 8 स्टार्स ने भी टीवी से बॉलीवुड में की एंट्री, विद्या बालन को पहचानना भी मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 25 Jun 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Pankaj Kapoor 9 Actors who come from TV to Bollywood
Shahrukh, Pankaj, Vidya - फोटो : file photo

बहुत सारे स्टार्स ऐसे हैं जिनके बॉलीवुड सफर की शुरुआत टेलीविजन से हुई। टीवी से बॉलीवुड में वैसे तो कई सारे एक्टर्स आए लेकिन शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जैसा स्टारडम हर किसी को नसीब नहीं हुआ। किंग खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर दी। इसके बाद तो मानों फैंस का बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में एंट्री की। 

Trending Videos
Shahrukh Khan to Pankaj Kapoor 9 Actors who come from TV to Bollywood
Shahrukh Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहली नाम शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का आता है। शाहरुख ने पहली बार 'फौजी' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। इसके बाद सर्कस और दिल दरिया में नजर आए। इसके बाद किंग खान ने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद किंग खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख को आज सिनेमाजगत का बादशाह कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Pankaj Kapoor 9 Actors who come from TV to Bollywood
Vidya Balan - फोटो : file photo

विद्या बालन
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है विद्या बालन का। विद्या बालन ने साल 1995 में हम पांच सीरियल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल सुपरहिट हुआ था। 'हम पांच' सीरियल में विद्या बालन को पहचानना भी मुश्किल है। अब उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिनिता' थी जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद विद्या ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं था। विद्या के नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।

Shahrukh Khan to Pankaj Kapoor 9 Actors who come from TV to Bollywood
pavitra rishta - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे एक्टर्स है जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत का पहला सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' था। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल हिट रहा। इसके बाद रियलिटी शो किए। साल 2013 में सुशांत ने 'काए पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। सुशांत ने अब तक कई फिल्में की लेकिन कुछ ही फिल्म हिट रही। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan to Pankaj Kapoor 9 Actors who come from TV to Bollywood
Irrfan Khan - फोटो : file photo

इरफान खान
एक्टर इरफान खान ने भी टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन सीरियल्स में 'चाणक्य', 'भारत की खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' शामिल है। इन सीरियल्स के बाद इरफान ने बॉलीवुड में कदम रखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed