बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव जीतने के बाद तुरंत ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन के साथ शादी रचाई। शादी करने के बाद नुसरत भारत लौट चुकी हैं। भारत लौटते ही नुसरत सांसद पद की शपथ लेने लोकसभा पहुंचीं। शादी के बाद नुसरत पहली बार लोकसभा पहुंचीं। सामने आई तस्वीरों में नुसरत के साथ मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) भी नजर आ रही हैं। यह दोनों ही सासंद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुई थी जिस वजह से दोनों ने अब अपने पद की शपथ ली।
शादी के बाद पहली बार मिमी के साथ लोकसभा पहुंचीं नुसरत जहां, सांसद पद की ली शपथ
इन दोनों एक्ट्रेस ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। खबरों के मुताबिक दोनों एक्ट्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। नुसरत ने टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ा था। सांसद बनने के बाद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अब अपने पद की शपथ ली। इस खास मौके पर नुसरत ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें गुलाबी रंग का बॉर्डर था।
तस्वीर में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए हुए हैं। जबकि मिमी सफेद रंग का सूट पहने हुए हैं। मिमी ने टीएमसी के टिकट पर कोलकाता के जाधवपुर सीट से चुनाव लड़ा था। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई।
नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग व्हाइट कलर की वेडिंग गाउन पहनी हुई थीं। इसके साथ ही हाथ में चूड़ा और गॉगल्स लगाए हुए नजर आईं। जबकि निखिल काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए दिखाई दिए।
A post shared by Knotting Bells (@knottingbells) on
आपको बता दें, नुसरत जहां के पति निखिल जैन बिजनेसमैन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निखिल ने मैनेजमेंट की पढ़ाई वारविक यूनिवर्सिटी से की है। निखिल कोलकाता के रहने वाले हैं। टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत की निखिल से मुलाकात एक प्रोफेशनल असाइनमेंट पर हुई थी। नुसरत निखिल की साड़ी लेवल की ब्रैंड अंबेसडर बनीं। इन दोनों ने एक साथ पूजा का विज्ञापन शूट भी किया जिसमें नुसरत ने निखिल के लेबल वाली साड़ी पहनी थी। इस शूट के दौरान ही दोनों एक दूसरे के और करीब आ गए थे।
