{"_id":"5d11fef18ebc3e12c4126104","slug":"shoot-is-on-of-sanjay-dutt-ajay-devgn-sonakshi-parineeti-starrer-bhuj-the-pride-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर गूंजेगा हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा, अजय देवगन और संजय दत्त संभालेंगे पाकिस्तान से मोर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर गूंजेगा हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा, अजय देवगन और संजय दत्त संभालेंगे पाकिस्तान से मोर्चा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 25 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'भुज - द प्राइड ऑफ इन्डिया' के सेट पर संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1997 में आई फिल्म बॉर्डर के बाद एक बार फिर भारत पाकिस्तान के बीच हुई मशहूर लौंगेवाला की लड़ाई आने वाली फिल्म भुज - द प्राइड ऑफ इन्डिया में दर्शाई जाने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो गई है।
2 of 5
sanjay dutt
- फोटो : Twitter
फिल्म के पहले शेड्यूल के अनुसार संजय दत्त ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की अन्य स्टार कास्ट यानी अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा, राणा दग्गुबाती और ऐमी विर्क भी जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।
3 of 5
Ajay Devgn
फिल्म की शूंटिंग की पहले दिन की फोटो खास अमर उजाला पाठकों के लिए फिल्म निर्माताओं ने साझा की है। इस फोटो में संजय दत्त फिल्म की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त एक आम नागरिक की भूमिका में नज़र आएंगे, जिसका नाम रणछोड़दास स्वभाई रवारी होगा। इनके अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन जिस स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका निभा रहे हैं, वह उस वक्त युद्ध के समय भुज एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे, उन्होंने इस युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि 1971 युद्ध की कहानी काफी हद तक फिल्म बॉर्डर में दिखाई जा चुकी है, लेकिन भुज द प्राइ़ड ऑफ इंडिया में युद्ध के साथ-साथ वायुसेना के संघर्षों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonakshi sinha
संजय दत्त और अजय देवगन के अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती भारतीय सेना के मद्रास रेजिमेंट के अफसर की भूमिका में नज़र आएंगे, वहीं ऐमी विर्क एक फाइटर पायलट की भूमिका में होंगी। इस फिल्म में जहां सोनाक्षी एक एक सोशल वर्कर के किरदार में होंगी, तो वहीं परिणीती चोपड़ा भारतीय जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
'भुज - द प्राइड ऑफ इन्डिया' के सेट पर संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस मल्टीस्टारर फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिषेक दुधैया फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। भारत पाकिस्तान के लौंगेवाला युद्ध पर बन रही ये फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।