बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार कर रही फिल्म कबीर सिंह को लेकर फैंस के दो मत हैं। एक वर्ग ऐसा है जो कबीर सिंह में शाहिद कपूर की एक्टिंग से इंप्रैस है और दूसरा वो जिन्हें ये फिल्म महिला विरोधी लग रही हैं। खैर इन सबसे हटकर देखा जाए तो इस फिल्म के लिए शाहिद को आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।
सोना मोहापात्रा के बाद अब सेंसर बोर्ड की सदस्य ने 'कबीर सिंह' पर उठाए सवाल, शाहिद को लेकर कही ये बात
हाल ही में सोना मोहापात्रा ने शाहिद के किरदार पर भी सवाल उठाते हुए कहा था- क्या आपको इस फिल्म में पुरुष प्रधान मानसिकता और महिलाओं से घृणा करने वाली प्रवृति नजर नहीं आई। सोना के बाद अब फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य वाणी त्रिपाठी ने शाहिद को ऐसा किरदार चुनने पर लताड़ लगाई है।
I'm serious about this thought that Misogyny is "Infectious" have been noticing the narrative around #KABIRSINGH past few days..What a terribly misogynistic and extremely violent film! Arjun Reddy was bad enough and now this remake! Am I surprised it's doing well ...Well Well!
— Vani Tripathi Tikoo (@vanityparty) June 25, 2019
वाणी त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए लिखा- अर्जुन रेड्डी एक बुरी फिल्म थी और अब उसकी रीमेक। मैं यह सोचकर हैरान हूं कि ऐसी महिला विरोधी फिल्म भी बहुत अच्छा कर रही है। बहुत ही अच्छा। वहीं एक ट्वीट में लिखा है कि मुझे यह बात आश्चर्य करती है कि बड़े स्टार्स इस तरह का चुनाव करते हैं जो कि वह वास्तव में एक उदाहरण पेश करते हैं।
वाणी त्रिपाठी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। वाणी ने लिखा- किसी ने मेरी पिछली पोस्ट के बाद मुझसे पूछा कि एक अभिनेता की भूमिका में गलत क्या है? इस पर वाणी ने जवाब देते हुए लिखा- यहां बात सही और गलत की नहीं है। दरअसल यह विकल्प है जिसे आप पर्दे पर चित्रित करते हैं कि आप कौन हैं? उनका कहना है इस तरह का किरदार केवल पेपर पर अच्छे लगते हैं न कि एक अभिनेता पर।
Someone asked me after my last post what's wrong with an Actor choosing a role? Dear pal there is never a wrong or a right it's the choices that you make on screen to portray is what defines who you are! A character is only a piece of written paper if not enlivened by an actor!
बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो पहले दिन ही फिल्म ने जहां 20.21 करोड़ रुपए की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की तो वहीं वीकेंड पर भी फिल्म का कलेक्शन ग्राफ अच्छा जा रहा है। शुक्रवार को कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 27.91 करोड़ रूपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70.83 करोड़ हो चुका है। बता दें कि शाहिद की फिल्म इस साल (2019) की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनर बन गई है। फिल्म देशभर में कुल 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।