{"_id":"5d11f5188ebc3e131003303b","slug":"shahid-kapoor-took-kabir-singh-success-credit-so-karan-johar-announced-new-film-for-kiara-advani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी को नहीं मिल रहा कबीर सिंह की सफलता का श्रेय, करण जौहर ने इस फिल्म का किया ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा आडवाणी को नहीं मिल रहा कबीर सिंह की सफलता का श्रेय, करण जौहर ने इस फिल्म का किया ऐलान
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 25 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार कर रही फिल्म कबीर सिंह की सफलता का पूरा क्रेडिट फिल्म के हीरो शाहिद कपूर के खाते में जाता देख इस फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी के गॉडफादर करण जौहर परेशान हैं। करण ने कियारा को लाइमलाइट में लाने के लिए उनकी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।
2 of 5
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कियारा आडवाणी ने पांच साल पहले फिल्म फगली से हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था लेकिन उनके नाम की चर्चा पिछले साल रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म लस्ट स्टोरीज से ही शुरू हुई। लेकिन, इस शोहरत पर फिल्म कलंक में उनके गाने ने पानी फेर दिया। कियारा ने अमर उजाला से बातचीत में कबीर सिंह को अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बताया था लेकिन फिल्म में उनके किरदार की ही सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है। फिल्म की कामयाबी का सारा क्रेडिट भी इसके निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी और हीरो शाहिद कपूर के खाते में जमा हो रहा है।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कियारा आडवाणी दो दिन पहले ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने मुंबई के सिनेमाघरों में भी गईं, लेकिन वहां भी लोगों ने शाहिद कपूर को ही घेरे रखा। सूत्र बताते हैं कि इस परेशानी को कियारा ने जब करण जौहर से भी साझा किया है।
सुर्खियों से गायब कियारा आडवाणी को फिर से लाइमलाइट में लाने के लिए करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने मंगलवार को एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया। गिल्टी नाम की इस फिल्म में कियारा लीड रोल में दिखेंगी और ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। फीचर फिल्मों से इतर कंटेंट बनाने के लिए करण जौहर ने धर्मेटिक नाम की एक नई कंपनी शुरू की है, गिल्टी इसी बैनर पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
शुक्रवार को कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 27.91 करोड़ रूपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70.83 करोड़ हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।