{"_id":"5d11acd48ebc3e12ca7841e9","slug":"shah-rukh-khan-complete-27-years-in-bollywood-deewana-was-his-debut-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने 27 साल पहले फिल्म 'दीवाना' से किया था डेब्यू, इस हीरो की वजह से मिला था रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने 27 साल पहले फिल्म 'दीवाना' से किया था डेब्यू, इस हीरो की वजह से मिला था रोल
Tue, 25 Jun 2019 03:50 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे आज 27 साल पूरे हो चुके हैं । आज ही के दिन शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी । ये शाहरुख की डेब्यू फिल्म थी । शाहरुख की डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी । फिल्म में शाहरुख खान सेकंड लीड थे । उनके अपोजिट बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे । सेकंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था । इस मौके पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं ।
shah rukh khan
- फोटो : social media
टि्वटर पर #27GoldenYearsOfSRK ट्रेंड भी कर रहा है । फैंस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो शाहरुख के बॉलीवुड में 27 साल होने का जश्न मना रहे हैं । शाहरुख की पिछली दो-तीन फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों लेकिन लोगों के बीच उनकी दीवानगी आज भी कायम है । इस मौके पर हम आपको शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं ।
SRK FANs from Aurangabad celebrating #27GoldenYearsOfSRK pic.twitter.com/paNFikFBIn
— SRK Universe (@SRKUniverse) June 25, 2019
shah rukh khan
- फोटो : social media
'दीवाना' को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था । आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे । शाहरुख से पहले ये रोल अरमान कोहली को ऑफर हुआ था । जी हां, ये वही अरमान कोहली हैं जो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। शो में अरमान की काजोल की बहन तनीषा के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी । अरमान ने ये फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग का पहला शेड्यूल भी खत्म कर लिया था । लेकिन उनकी मेकर्स के साथ कुछ अनबन हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी । इसके बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : social media
फिल्म में शाहरुख की एंट्री इंटरवल के बाद होती है । फर्स्ट हाफ में ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्क्रीन पर छाए रहते हैं । ये दिव्या भारती की भी डेब्यू फिल्म थी । इससे पहले दिव्या कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी थीं । इस फिल्म के लिए शाहरुख और दिव्या दोनों को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था ।
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : social media
इस फिल्म का म्यूजिक भी जबरदस्त हिट हुआ था । फिल्म का म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया था । शाहरुख का फिल्म में डेब्यू सॉन्ग था- 'कोई ना कोई चाहिए..' । इस गाने को शाहरुख ने बाइक चलाते हुए शूट किया था । फिल्म के गानों को भी बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड मिला था । ये अवॉर्ड नदीम श्रवण को लगातार तीसरी बार मिला था । 1990 में 'आशिकी', 1992 में 'साजन' और 1993 में 'दीवाना' के लिए उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था ।